APNI DUNIYA ...... OUR WORLD


Friday, November 27, 2009

today's headlines.

Good Morning !!! Some Headlines for you ...........

#कोलकाता में मिला मानव मित्र मच्छर
अब वे दिन दूर नहीं जब आप चैन की नींद ले सकेंगे, साथ ही डेंगू और मलेरिया जैसे घातक रोगों की चपेट में आने से भी बच जाएंगे। कोलकाता नगर निगम के अंतर्गत कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को महानगर के कुडघाट, लेक गार्डेन और पार्क सर्कस इलाकों से मच्छरों की ऐसी प्रजाति मिली है, जो मनुष्यों के लिए घातक मच्छरों का ही भक्षण करती है।
#राष्ट्र ने 26/11 के शहीदों को किया याद
मुंबई सहित देशभर के शहरों में गुरुवार को मुंबई हमले के शिकार लोगों को पहली बरसी पर श्रद्धांजलि दी गई।
#पीड़ितों के हक में आवाज उठाने पर जेल
चीन की एक अदालत ने बुधवार को एक मानवाधिकार कार्यकर्ता हुआंग की को तीन साल की सजा सुना दी। हुआंग का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने पिछले साल सिचुआन प्रांत में आए भयावह भूकंप के पीड़ितों के हक में आवाज उठाई थी। इस भूकंप में 90 हजार लोगों की जान चली गई थी।
#श्रीकुमार बनर्जी होंगे परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष
पदार्थ और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शीर्ष वैज्ञानिक श्रीकुमार बनर्जी को परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) का अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) का सचिव नियुक्त किया गया है। वह एक दिसम्बर से कार्यभार ग्रहण करेंगे। भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी) के मौजूदा निदेशक बनर्जी अनिल काकोडकर का स्थान लेंगे जो 45 वर्षों की सेवा के बाद सोमवार को अवकाश प्राप्त कर रहे हैं।
#चीन का कार्बन उत्सर्जन में कटौती का ऐलान
ग्लोबल वार्मिग के बढ़ते खतरों को ध्यान में रखते हुए चीन ने घोषणा की है कि वह कार्बन डाइआक्साइड के उत्सर्जन में वर्ष 2020 तक करीब 40 से 45 फीसदी तक कमी लाएगा।
#तेजस ट्रेनर ने भरी पहली सफल उड़ान
स्वदेश में डिजाइन और विकसित किए गए हल्के लड़ाकू विमान तेजस के दो सीट वाले (ट्रेनर) संस्करण ने गुरुवार को अपनी पहली सफल उड़ान भरी।
#नाथुला मार्ग से छह माह के लिए व्यापार बंद
नाथुला मार्ग से होकर भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार आगामी छह माह के लिए बंद कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच सहमति के आधार पर यह सीमा व्यापार बंद किया गया है। दिसंबर से अप्रैल तक नाथुला दर्रा हिमाच्छादित रहने के कारण वाहनों के आवागमन के अनुकूल नहीं रहता है।
Have a nice day !!!!

Monday, November 23, 2009

today's headlines.

Good Morning,

Headlines of monday are.....
#असमः दोहरे विस्फोट में सात मरे, 60 से ज्यादा घायल
असम के नलबाड़ी में रविवार को एक पुलिस थाने के नजदीक संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों द्वारा किये गए दो बम विस्फोटों में सात लोग मारे गए तथा 60 अन्य घायल हो गए।
#डब्ल्यूटीओ में अधिक प्रतिनिधित्व के लिए भारत, चीन एकजुट
भारत और चीन आपसी राजनीतिक मतभेदों के बावजूद विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में मिलजुल कर काम कर रहे हैं। जिनीवा में डब्ल्यूटीओ के सचिवालय के कर्मचारियों में अन्य सदस्य देशों को अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग वाले चीन के एक प्रस्ताव का हाल ही में भारत ने समर्थन किया है।
#'अपने अड्डे चीन ले जाने की कोशिश में है उल्फा'
असम में बम विस्फोटों की ताजा घटना के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने रविवार को कहा कि प्रतिबंधित संगठन उल्फा अपने अड्डे चीन ले जाने की कोशिश कर रहा है।
#दो वक्त की रोटी को मोहताज विश्व रिकॉर्ड धारी सपेरा
लगातार 10 घंटे तक बीन बजाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाला सपेरा रोहतास नाथ आज दो जून की रोटी को भी मोहताज है। सांप पकड़ने पर लगाई गई रोक के बाद परिवार का पालन पोषण करने में उसे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
#मुजीब के हत्यारों को सूली चढ़ाने का रास्ता साफ
बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की सैन्य तख्ता पलट में हत्या के 34 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके पांच हत्यारों की मौत की सजा बरकरार रखी है। सात भगोड़ों की भी यह सजा बहाल रखी गई है।
#जेएनयू में लाठी चार्ज और पथराव
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को चार बाहरी युवकों को शराब पीकर वहां छेड़छाड़ और हुड़दंग करना भारी पड़ गया। वहां गुस्साए छात्रों ने उनकी कार तोड़कर उसमें आग लगाने की चेष्टा की।
#जलवायु परिवर्तन पर बातचीत को 65 देश तैयार
जलवायु परिवर्तन पर अगले माह डेनमार्क के कोपेनहेगेन में होने वाले सम्मेलन में शामिल होने के लिए अब तक 65 देशों के नेताओं ने हामी भरी है।
#सचिन-द्रविड़ की रैंकिंग सुधरी, गंभीर लुढ़के
सचिन तेंदुलकर को रविवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान का फायदा हुआ, जिससे वह संयुक्त 15वें नंबर पर पहुंच गए लेकिन गौतम गंभीर एक पायदान के नुकसान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।


Have a nice day !

Sunday, November 22, 2009

today's headlines.

Hello Friend,

Good Morning !
Some headlines for you.....

#अहम है भारत-अमेरिका साझेदारी, पीएम रवाना
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अमेरिका की सतत और गतिशील साझेदारी आवश्यक है। उन्होंने यह बात अमेरिका तथा त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यात्रा पर रवाना होने से पहले जारी एक बयान में कही।


#फरीदाबाद तक मेट्रो लाने का रास्ता साफ
मेट्रो को लेकर अब सभी विवाद थम चुके हैं। 2012 तक मेट्रो फरीदाबाद की दहलीज पर कदम रखेगी। कॉमनवेल्थ गेम्स के खत्म होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


#जेबी पटनायक बने गवर्नर
सरकार ने उड़ीसा के वयोवृद्ध कांग्रेसी दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री जेबी पटनायक को असम का नया राज्यपाल बनाने का फैसला किया है। जेबी पटनायक के अलावा राज्यपाल बने दूसरे कांग्रेसी हैं महाराष्ट्र के डा. डीवाई पाटिल। हाल ही में त्रिपुरा की राज्यपाल बनाई गई डा. कमला अब गुजरात के राजभवन जाएंगी।


#क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी रेलवे परीक्षा
मुंबई। रेलवे की परीक्षाओं में महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय छात्रों पर हुए हमलों के मद्देनजर रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में भी साथ-साथ परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।


#घाटी में सक्रिय हैं 700 आतंकी
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने शनिवार को कहा कि राज्य में करीब 700 आतंकी सक्रिय हैं। राज्य में घुसपैठ कर रहे दहशतगर्दो को पाकिस्तान से धन तथा अन्य मदद मिल रही है।


#14 महीने बाद चालू हुई बिग बैंग मशीन
पिछले साल सितंबर में एक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण शुरू होने के सात दिन बाद ही बंद हो गई बिग बैंग मशीन या लार्ज हैड्रोन कोलाइडर [एलएचसी] दोबारा चालू हो गई है।


#आईएमएफ के महत्वपूर्ण पद पर भारतीय नियुक्त
भारत के अर्थशास्त्री सिद्धार्थ तिवारी को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष [आईएमएफ] का सचिव नियुक्त किया गया है। तिवारी का जटिल कार्यक्रमों के प्रबंधन में बेहतरीन रिकार्ड रहा है। यह नियुक्ति आईएमएफ के प्रबंध निदेशक डामिनिक स्ट्रास कान ने की है।

Have a nice day !

Wednesday, November 18, 2009

today's headlines.

Morning Dear !

Today's Headlines are.....

#एयर इंडिया को मिलेंगे 400 करोड़
घाटे में चल रही एयर इंडिया को उबारने के लिए सरकार ने पहली किस्त की मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार पहली किस्त के रूप में कंपनी को जनवरी में 400 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

#सोना चमका, 17000 के पार
वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज [एमसीएक्स] में मंगलवार को सोने के वायदा भाव 17000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गए। वैश्विक बाजारों में डालर की कमजोरी के कारण भी सोने में तेजी आई।

#आईपीएल में फिर खेल सकेंगे पाक क्रिकेटर
पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक का कहना है कि पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को इंडियन क्रिकेट लीग के अगले सत्र में खेलने की मंजूरी दे दी है।

#जोकोविक ने जीता पेरिस मास्टर्स कप
सर्बिया के शीर्ष टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने रविवार रात पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने फ्रांस के गाएल मोनफिल्स को दो घंटे 43 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-2, 5-7, 7-6 [7-3] से मात दी।


#पत्रकार एच केदुआ राज्यसभा में मनोनीत
जाने माने पत्रकार एच के दुआ और प्रख्यात उद्यमी व हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष ए के गांगुली को सरकार ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।


#चलती कार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
राजधानी के पालम इलाके में मुंहबोले भाई ने कपड़ा खरीदवाने का झांसा देकर एक नाबालिग को बाहर ले गया। उसने चलती कार में दोस्त के साथ मिलकर तेरह वर्षीय श्रुति [परिवर्तित नाम] से दुष्कर्म किया।

#ओबामा ने कहा, तिब्बत चीन का हिस्सा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीनी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात में तिब्बत को चीन का हिस्सा करार दिया है।

#जहरीली गैस रिसाव, 59 भर्ती, पांच गंभीर
इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडेक्ट बनाने वाली मल्टीनेशनल सैमसंग कंपनी में दोपहर दो से तीन बजे के बीच गैस रिसाव होने से करीब 59 वर्कर (टेक्नीकल स्टाफ) बेहोश !


Good Day .......!

Monday, November 16, 2009

today's headlines.

Good Morning Friend !



Some important headlines for you.........



#नक्सलियों का मानव रहित विमान करेंगे सफाया


देश के लिए मुसीबत बने नक्सलियों का सफाया करने के लिए अब मानवरहित विमानों (यूएवी) का इस्तेमाल किया जाएगा।






#सचिन ने मनाया बीस साल का जश्न


सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे होने का जश्न रविवार को अपने परिवार, करीबी दोस्तों और भारतीय टीम के साथ एक होटल में मनाया तथा इस मौके पर एक विशेष केक काटा।






#लौरेन बकाल व रोजर कार्मेन को मिला आस्कर


हालीवुड दिग्गज लौरेन बकाल और निर्देशक रोजर कार्मेन समेत मनोरंजन जगत की चार हस्तियों को इस साल के मानद आस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।






#ओबामा चीन की यात्रा पर


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा चीन की अपनी पहली यात्रा के लिए एशिया के इस बड़े देश में रविवार को पहुंचे। ओबामा यहां तीन दिवसीय मिशन पर आए हैं जिसका मकसद चीन को इस बात के लिए मनाना है कि अमेरिका उसका भागीदार है, प्रतिद्वंद्वी नहीं।






#जस्टिन लेंगर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अगले बल्लेबाजी कोच


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अगले बल्लेबाजी कोच होंगे।






#अमेरिका के यूबा सिटी में पहला सिख मेयर


अमेरिका में भारतीयों की पहली बस्ती यूबा सिटी में पहली बार किसी सिख को मेयर बनने का अवसर मिला है। इस जगह को अमेरिका का पहला पंजाबी गांव भी कहा जाता है।






#सोना-चांदी ऊंचे स्तर से फिसले


अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के बावजूद लिवाली के अभाव में सोना फिसल गया।






#द अफ्रीका की इंग्लैंड पर जोरदार जीत


कप्तान ग्रीम स्मिथ और उनके साथ पारी का आगाज करने वाले लूटस बोसमैन की तेजतर्रार पारियों और पहले विकेट की रिकार्ड साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और अंतिम टवंटी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को इंग्लैंड को 84 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज 1-1 से बराबर कराई।






#बांग्लादेश में 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी सक्रिय


खुफिया विभाग के उपायुक्त मोनरुल इस्लाम ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा, 'हमें पता है कि बांग्लादेश विदेशी आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन सकता है। भारत और पाकिस्तान में सुरक्षा चौकसी बढ़ने के बाद वहां के आतंकी हमारे देश में शरण ले सकते हैं।'




Good Day Dear !

Sunday, November 15, 2009

today's headlines.

Namaste !
Aaj ki taaja khabar...sirf aapke liye...

#घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पांच आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार को सीमापार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

#25 बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
पढ़ाई के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले देश के 25 बच्चों को बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

#महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके
पश्चिमी महाराष्ट्र और मुंबई में शनिवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिनकी रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता मापी गई।

#पेशावर में फिर आत्मघाती हमला, 10 मरे
शहर में स्थित एक पुलिस चौकी पर एक आत्मघाती हमलावर ने 50 किलो विस्फोटक के साथ खुद को उड़ा लिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित दस लोग मारे गए और 25 घायल हो गए।

#मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 1.34 प्रतिशत
खाने की चीजें महंगी होने के कारण थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 1.34 प्रतिशत हो गई जो इसके पिछले महीने 0.50 प्रतिशत के स्तर पर थी।

#आनंद ने गेलफेंड से ड्रा खेला
विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने ताल मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में इस्राइल के बोरिस गेलफेंड के साथ ड्रा खेला और वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

#'दुनिया 21 दिसंबर 2012 को खत्म नहीं होगी'
माया सभ्यता के मायन कैलेंडर में की गई 21 दिसंबर 2012 को दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी सही नहीं है। यह राय कोर्नल विश्वविद्यालय में खगोलविद ऐन मार्टिन ने व्यक्त की है।

So.....good day....Bye!

Saturday, November 14, 2009

today's headlines.

Good Morning!
Today's headlines are.........

#आरटीआई के दायरे में भारत के मुख्य न्यायाधीश!
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का दफ्तर आरटीआई कानून के दायरे में आता है या नहीं और न्यायाधीशों द्वारा संपत्ति की घोषणा संबंधी जानकारी को सार्वजनिक करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

#नासा ने चंद्रमा पर पानी होने की पुष्टि की
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बात की पुष्टि की है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारी मात्रा में पानी मौजूद है।

#हेडली के मेल में चर्चित राहुल महेश भट्ट का बेटा
अमेरिका में एफबीआई द्वारा पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी रिचर्ड हेडली के ईमेल में आए नाम राहुल की पहचान हो गई है। वह फिल्म निर्माता महेश भट्ट का बेटा राहुल भट्ट है।

#अगले साल वापस लेंगे प्रोत्साहन पैकेजः मोंटेक
योजना आयोग ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक मंदी से निपटने के लिए उद्योगों को दिये गये प्रोत्साहन पैकेज को वापस लेने का सही समय अगला वित्त वर्ष होगा।

#स्वाइन फ्लू ने पांव पसारे
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुड़गांव और फरीदाबाद में पैर पसारने के बाद स्वाइन फ्लू पानीपत में भी यह गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। प्रदेश भर में गुरुवार को दस और नए मामले पॉजिटिव पाए गए। इनमें पानीपत में चार, गुड़गांव में दो तथा पंचकूला, सिरसा, हिसार व फरीदाबाद में एक-एक केस मिले हैं।

#स्तन कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए नई उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी शल्य तकनीक का विकास किया है, जिससे वे महिलाएं अपने स्तन फिर से वापस पा सकती हैं, जिनकी मस्केटॉमी(कैंसर की वजह से स्तन निकाल देना) हुई हो। इस प्रायोगिक स्टेम-सेल स्तन-वृद्धि तकनीक को नियोपेक कहा गया है। इस तकनीक से कैंसर पीड़ित महिलाएं छह महीने के अंदर अपने स्तन बढ़ा सकेंगी।

Good Day !

Friday, November 13, 2009

today's headlines.

Hello !!!
Good Morning!
Headlines::

#चीन का कागज पर दिया वीजा मान्य नहीं: सरकार
चीन को झिड़कते हुए भारत ने गुरुवार को यह साफ कर दिया कि पासपोर्ट से इतर पृथक कागज पर जारी किया गया कोई भी वीजा देश से बाहर यात्रा करने के लिए अवैध माना जाएगा।

#मनु शर्मा की पैरोल में पुलिस भी दोषी: सरकार
जेसिका लाल हत्याकांड में अभियुक्त मनु शर्मा को पैरोल दिए जाने को लेकर आलोचना का सामना कर रही दिल्ली सरकार ने नगर पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया कि प्रतिकूल टिप्पणी के बावजूद उसे लाभ दिया गया।

#तेलगी को साढ़े सात साल कैद की सजा
राजस्थान के चूरू की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उर्मिला वर्मा ने अभियुक्त अब्दुल करीम तेलगी को धोखाधड़ी के दो मामलों में साढ़े सात वर्ष की कैद और ढाई लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

#दिल्ली टू नोएडा के लिए मेट्रो रवाना
रेड्डी ने अक्षरधाम स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर मेट्रो ट्रेन को नोएडा सिटी सेंटर [सेक्टर 32] के लिए रवाना किया और इसके साथ ही मेट्रो ट्रेन ने पहली बार औपचारिक रूप से नोएडा में प्रवेश किया साथ ही मायावती ने भी नोएडा स्थित सेक्टर 32 से हरी झंडी दिखा मेट्रो ट्रेन को रवाना किया।

#सरकार को औद्योगिक उत्पादन का टानिक
निर्यात और अप्रत्यक्ष कर संग्रह में कमी के झटके से सहमी सरकार को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों ने राहत दी है। सितंबर 09 में औद्योगिक उत्पादन [आईआईपी] 9.1 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ा है। पिछले साल के इसी महीने में औद्योगिक उत्पादन में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

#कुपोषण के कारण भारतीय बच्चों का विकास अवरुद्ध: संराष्ट्र
भारत में पांच वर्ष से कम उम्र के ऐसे बच्चों की संख्या काफी अधिक है जिनका कुपोषण के कारण विकास अवरुद्ध हो गया है। यूनीसेफ की ताजा रपट के अनुसार विकासशील दुनिया में पांच वर्ष से कम उम्र के लगभग 20 करोड़ ऐसे बच्चे हैं जिनका कुपोषण के कारण विकास अवरुद्ध हो गया है।

Have a nice day ! Bye.

Thursday, November 12, 2009

today's headlines.

Hello Dear, Good Morning ! Today's headlines are.......

#600 मछुआरे अरब सागर में लापता ::
गोवा और गुजरात के लगभग 600 मछुआरे समुद्र में चक्रवाती तूफान फयान आने के बाद या तो अरब सागर में लापता हैं या फंस गए हैं हालांकि उन्हें बचाने के लिए तटरक्षक बल और नौसेना ने अपने पोत और विमानों को रवाना कर दिया है।

#ओम प्रकाश को मिली स्वर्णिम सफलता
ओम प्रकाश सिंह ने बुधवार को ग्वांगझू [चीन] में 18वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन गोला फेंक [शॉट पुट] में अव्वल रहकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया ।

#पटना में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल ने ली 28 जिंदगियां ::
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस बीच इलाज के अभाव में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

#मेलबोर्न में एक हफ्ते से भारतीय छात्र लापता ::
एक भारतीय छात्र मेलबोर्न में पिछले छह दिन से लापता है जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर आशंका पैदा हो गई है। 22 वर्षीय दीपक कुमार चौधरी को अंतिम बार पिछले गुरूवार सुबह देखा गया था।

#एयर इंडिया को 5548 करोड़ रुपये का घाटा ::
एयर इंडिया को बीते वित्त वर्ष में 5548 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध घाटा हुआ है और कंपनी की कुल आय में करीब 2000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

#भारत वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर लुढ़का ::
आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले विश्व की शीर्ष एक दिवसीय टीम बनने का मौका पाने वाली भारतीय टीम सात मैचों की सीरीज में विश्व चैंपियन से 2-4 से हारने के बाद रैंकिंग में फिर से तीसरे स्थान पर खिसक गई। भारत टेस्ट रैंकिंग में भी तीसरे पायदान पर है।

#हिचकोले खा रही है अमेरिकी अर्थव्यवस्था: फेडरल रिजर्व बैंक ::
वैश्विक मंदी से उबरने के लिए सात अरब डॉलर से भी ज्यादा का प्रोत्साहन पैकेज मिलने के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी भी हिचकोले खा रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के मुताबिक बढ़ती बेरोजगारी और घरेलू मांग लगातार कमजोर रहने से यह स्थिति बनी हुई है।

Thanks !!!

Wednesday, November 11, 2009

today's headlines.

Dear Friend,
Good Morning !
Here are some important news for you.
#माया-ममता का चला जादू, कांग्रेस ने भी काटी चांदी ::
सात राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में बसपा, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और केरल एवं असम में कांग्रेस का डंका बजता दिखाई पड़ रहा है।

#मनसे प्रमुख राज के खिलाफ न्यायालय में याचिका ::
महाराष्ट्र विधानसभा में सपा विधायक अबू आजमी पर हमले के लिये मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई।

#पश्चिमोत्तर पाक में विस्फोट से 32 की मौत ::
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के एक भीड़भाड़ भरे बाजार में मंगलवार को कार के जरिये हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।

#महाराष्ट्र व गुजरात में चक्रवात की चेतावनी ::
मौसम विज्ञान कार्यालय ने मंगलवार शाम जारी बुलेटिन में बताया है कि गहरा दबाव संभवत: चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और दक्षिण गुजरात एवं उत्तर महाराष्ट्र को प्रभावित कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने मछुआरों को केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटों के आसपास समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है।

#पेप्सीको के लिए भारतीय बाजार 'ये प्यास है बड़ी': नूयी
अमेरिकी शीतल पेय कंपनी पेप्सीको ने मंगलवार को कहा कि भारत उसके तीन प्रमुख बाजारों में शुमार है और कंपनी सतत वृद्धि के लिए भारत केंद्रित रणनीति जारी रखेगी।

#केरल में स्वाइन फ्लू से एक और मौत ::
केरल के मालप्पुरम में मंगलवार को एच1 एन1 इन्फ्लुएंजा से एक 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 20 हो गई हैं।

#15 भारतीय समेत पनामा केपोत का अपहरण ::
जलदस्युओं ने अफ्रीका के पूर्वी तट के निकट पनामाई ध्वजधारी पोत का अपहरण कर लिया जिस पर 15 भारतीय समेत चालक दल के 18 सदस्य सवार हैं।
So, Have a good day. Bye.

Tuesday, November 10, 2009

today's headlines.

Dear Friend,
How are you ?
Do you know.........
#पहले से तय था अबू आजमी पर हमलाः बाल ठाकरे
#चीन के साथ मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं: प्रणब
#प्री-पेड सिम प्रतिबंध हटवाने को केन्द्र से बात करेंगे उमर
#अफगान में और सैनिक भेजेंगे ओबामा
#आजमी पर हमले के आरोप में मनसे के चार विधायक चार साल के लिए विधानसभा से निलंबित
#आखिरकार टूट गई हजकां
#झारखंड: चार सीटों पर मतदान आठ दिसंबर को
#गन्ने के मूल्य पर पश्चिमी यूपी में उबाल
#पैरोल पर रिहा मनु ले रहे नाइट क्लब का मजा
#अब एसएमई के शेयरों का भी होगा कारोबार
........ So, These are the headlines. Thanks.

Monday, November 09, 2009

today's headlines.

Dear Friend,
Very Good Mornig !
Here are some headlines for you. Have a look.
#वंदेमातरम गाने को मुस्लिम स्वतंत्र - दारुल उलूम
#सोमवार से जम्मू में चलेगी सूबे की सरकार
#हिंदी भाषियों को बंगाल से जाने नहीं दूंगी - ममता
#शिमला में आईजीपी ने की आत्महत्या
#महंगी पढ़ाई आसान बनाएगा एनईएफसी
#किसानों के अरमानों पर पड़ा कम समर्थन मूल्य का पाला
#खुदरा क्षेत्र की एफडीआई नीति में कोई बदलाव नहीं - आनंद शर्मा
#आरआर पाटिल को गृह, अजीत पवार को ऊर्जा मंत्रालय
#येदियुरप्पा-रेड्डी के बीच जमी बर्फ पिघली, संकट खत्म
#कंगारुओं ने वनडे सीरीज पर किया कब्जा
#भारत तीसरे एशियाई इंडोर खेलों में सातवें स्थान पर रहा
#छह बड़ी सड़क परियोजनाएं जल्द शुरू - कमलनाथ
#टाटा स्टील की वियतनाम परियोजना शीघ्र
#मुंबई की रक्षा में जल्द ही जुटेगा `फोर्स वन'
#असिन ने ठुकराई आशुतोष की फिल्म
Thanks. Have a good day. Bye.

Wednesday, November 04, 2009

today's headlines.

Hello dear,
How are you? Here are some headlines for you. Plz have a look.
#मुद्रास्फीति चिन्ता का विषय नहीं, जारी रहेंगे प्रोत्साहनः प्रणव
#भारतीय नक्सलियों से हैं संबंधः नेपाली माओवादी
#चीन ने दलाई लामा को अलगाववादी करार दिया
#कराची में ट्रेन दुर्घटना में 17 की मौत
#सेतुसमुद्रम परियोजना पर सरकार अपना पक्ष बताएः कोर्ट
#उत्तर भारत के राज्यों में खाद का भारी संकट
#बिकवाली की बाढ़ में बहा बाजार
#पीएम यात्रा में सुरक्षा के चलते फंसे मरीज की मौत
#अगर समझौता नहीं तो बाहर से समर्थनः भुजबल
#घट सकती हैं मोबाइल की काल दरें: राजा
#भारत ने आईएमएफ से खरीदा 200 टन सोना
#हवाला लेन-देन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा को तलब करेगा प्रवर्तन निदेशालय
#बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे से सीरीज जीती
#हरियाणा के असावटी और वल्लभगढ़ स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर छह गैंगमेन की मौत
Thanks For being Here with me.

Tuesday, November 03, 2009

Today's Headlines.......03-11-2009 (Tuesday)

Dear Friend,

Good Morning ! Here are some important headlines for you.

#न्यायाधीशों का संपत्ति विवरण जल्दी ही वेबसाइट पर

#रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के पास आत्मघाती बम हमलावर द्वारा 34 मारे गए, 32 घायल

#पाकिस्तानः 19 तालिबानी आतंकियों पर 41 करोड़ का ईनाम

#आयकर विभाग ने कोड़ा व सहयोगियों की संपत्ति जब्त करने का काम शुरू

#एवरेस्ट पर होगी नेपाल कैबिनेट की बैठक

#नेट को मिला देसी रंग, भारतीय भाषाओं में होंगे वेबनाम

#लक्ष्मी मित्तल दक्षिण अफ्रीका के सबसे अमीर कारोबारी

#लव जिहाद दुष्प्रचार है: मुस्लिम संगठन

#वेलेंटाइन्स डे पर प्रदर्शित होगी ‘माई नेम इज खान’

#आस्ट्रेलिया ने चौथे मैच में भारत को 24 रन से हराकर सात मैचों की श्रृंख्ला में 2-2 से वापसी कर ली।

#Haryana launches road projects worth Rs 5000 cr.

So, These were the headlines. Have a nice day. Take care. Thanks.


Monday, November 02, 2009

Todays headlines....... 02-11-2009 (Monday)




Dear Friend,


Good Morning!


Here r some interesting headlines for you।


#कई लोकप्रिय दवाओं पर लगेगा प्रतिबंध


#वजीरिस्तान में छिपा है ओसामा- पाकिस्तान सेना का दावा#कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन नही होगा: भाजपा


#गोण्डा में ट्रेन-ट्रक भिड़े, 15 मरे#दिनाकरन की पदोन्नति पर प्रभावी तरीके से रोक


#कैंसर उपचार केन्द्रों को ऑनलाइन जोड़ेगा केंद्र


#पाक में आतंकवादियों ने स्कूल उड़ाया, चार घायल#नौकरी छोड़ने से पहले नोटिस देने को पायलटों की चुनौती


#मुंबई हमले में आतंकियों ने 12033 मिनट तक अपने आकाओं से बातचीत की


#अफगानिस्तानः अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने चुनाव से हाथ खींचे#ब्रेन ट्यूमर का कारण बन सकता है मोबाइलः अध्ययन


So, Keep smiling. Bye.


Sharm ka Vishaya Hai....!

Sharm ka Vishaya Hai....!
Ye kab tak chalega ?

ANAND KUMAR

ANAND KUMAR
super 30..... renowned institute for IIT JEE in India.

आखिरकार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं बच्चे ?

- मीनाक्षी

4 जनवरी

‘‘11 साल की नेहा काफी अच्छा नाचती थी वह बूगी बूगी सहित तीन टीवी रियलिटी शो में अपनी इस कला का लोहा मनवा चुकी थी।’’नेहा डांस के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने की माता-पिता की जिद की वजह से तनाव में थी।’’
‘‘स्टैंडर्ड सात में पढ़ने वाले सुसशांत पाटिल सोमवार की सुबह सात बजे स्कूल आए, लेकिन क्लास में नहीं दिखे हाजिरी के वक्त उनकी गैरमोजूदगी देख उन्हें खोजा जाने लगा तो टॉयलेट में उनकी लाश झूलती पाई गई। बताया जाता है पढ़ाई में असफलता को लेकर दबाव में था।’’
‘‘दादर के शारदा आश्रम स्कूल के छात्र सुशांत के बारे में पुलिस का कहना है कि वह सेमेस्टर परीक्षा में चार विषयों में फेल हो गया था सी से उपजे अवसाद के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया।’’
मेडिकल की पढ़ाई करने वाली 18 साल की भजनप्रीत भुल्लर ने भी पवई स्थित अपने घर पर खुदकशी कर ली। वह सायकोथेरेपी की छात्र भजनप्रीत फेल हो चुकी थी।
नजफगढ़ के नंदा एंक्लेव में उन्नीस साल की रीना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से एक नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। वह कैर गांव स्थित भगिनी निवेदिता कालेज में पढ़ती थी। उसके पिता श्री ओम फौज से रिटायर है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में रहती थी।
दक्षिण पुरी की रहने वाली हिमांशी के प्री-बोर्ड परीक्षा में कम अंक आए थे और वह तीन विषय में फेल हो गई थी। छात्र की एक नोटबुक पुलिस को मिली है जिसमें उसने गत 25 दिसंबर को आए दिन मां द्वारा डांटने-फटकारने की बात लिखी है। उसके परिजनों का आरोप है कि कम अंक लाने पर छात्र के साथ स्कूल में गलत व्यवहार किया जाता था जिस कारण से उसने खुदकुशी कर ली।
यदि हाल में हुई इन घटनाओं की तरह नजर डालें तो ज्यादातर बच्चों ने पढ़ाई को लेकर दबाव बढ़ा, माता-पिता अनबन को लेकर आत्महत्या की है। अधिकांश बच्चों पढ़ाई के दबाव से परेशान थे। मनोचिकित्सकों के मुताबिक आइडियल चाइल्ड सिंड्रोम से ग्रस्त अभिभावक बच्चों को स्पेशल किड से स्मार्ट किड तथा स्मार्ट किड से सुपर किड बनाना चाहते हैं।
आज अभिभावक अपने बच्चों को लेकर महत्वाकांक्षी हो गए हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा रातो रात सुपर सितारा बन जाए लेकिन इस दबाव से बचपन खोता जा रहा है। दूसरे वे अपने खोए हुए सपनों को बच्चों के माध्यम से पूरा करना चाहते हैं। इसके कारण वे बच्चों को थोड़ी देर भी खेलने जाने नहीं देते। खिलापिला कर सुला देना फिर उठते ही पढ़ने के लिए कहना आदि बातें कई बार उन्हें बेहद तनाव में ले आती हैं. इससे बच्चों की रही सही परफॉरमेंस भी गड़बड़ा जाती है। कोमल सपनों पर तब नजर लग जाती है जब उसमें माता-पिता अपने सपनें जोड़ देते हैं। थोपी हुई चीज उनको पसंद नहीं आती और यहीं से पैदा होते हैं तनाव। यह तनाव पढ़ाई के प्रति अरुचि तो पैदा करते ही हैं विद्रोही भी बनाते हैं।
बच्चों में गहराती निराशा स्वपनहीनता की चरम सीमा स्थिति है आत्महत्या। बच्चों आखिरकार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं उन्हें क्यों लगता है कि इस दुनिया में अब उनकी किसी को जरूरत नहीं है या दुनिया उनके किसी काम की नहीं। इन सवालों के जवाब में डॉ. अरुण कुमार कहते हैं कि बच्चों जिन प्रकट कारणों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं उनमें तीन कारण सबसे प्रमुख हैं जीवन की जटिलता के दबाव, बढ़ता एकाकीपन और प्रतियोगिता में पिछड़ने की आशंका। गौर करने की एक महत्वपूर्ण बात यह भी है एक महीने में दिल्ली के 4 बच्चों ने आत्महत्या केवनल 5 से 18 साल की आयु समूह के थे यानी किशोर और उससे पहली की आयु के।
बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला एक और महत्वपूर्ण तथ्य है उनकी जिन्दगी में बढ़ा एकाकीपन पहले एकाकीपन सिर्फ अति संपन्न लोगों की जिंदगी का हिस्सा था पिछले कुछ सालों से शहरी जीवन जिस कदर जटिल और महंगा हुआ है उसके कारण आम मध्यम वर्गीय घरों में भी महिलाओं का नौकरी करना भी अनिवार्य हो गया है। ऐसे में उन वर्गो के बच्चों भी अब अकेलेपन की समस्या ङोल रहे हैं। जो पहले घरों के अभावों या माता-पिता के बीच की लड़ाइयों से भले परेशान रहते थे लेकिन उनकी जिंदगी में मां बाप की दूरी नहीं थी।बच्चों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार जो एक तथ्य है वह मौजूद पढ़ाई का ढ़ांचा। आज मां-बाप नहीं, बच्चों खुद अपने से इतनी ज्यादा उम्मीद करने लगे हैं कि वे बच्चों कम रोबोट में तब्दील हो गए हैं।
दूसरी तरफ पहले पाठ्यक्रम औसत बुद्धि वाले बच्चों को ध्यान में रख कर बनाया जाता था लेकिन जैसे-2 प्रतियोगिता बढ़ रही है पाठ्यक्रमों का गठन भी जीनियस के हिसाब से किया जा रहा है। नतीजतन जरूरत से ज्यादा होमवर्क, हर हफ्ते यूनिट टेस्ट और परीक्षा का जबाव हमेशा बना रहता है। इस पर भी अभिभावक बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन किए बिना उससे हमेशा अव्वल आने की उम्मीद करते हैं। यही अपेक्षा बच्चों को कुंठित बनाती है और आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करती है।

Followers