APNI DUNIYA ...... OUR WORLD


Thursday, May 27, 2010

Today's headlines.....28 may 2010

#जाति आधारित जनगणना नुकसानदेह: ठाकरे
-जाति आधारित जनगणना का विरोध करते हुए शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने गुरूवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना नुकसानदेह साबित होगी। इससे देश में दरार प़डेगी।
# सगी बहनों के आत्महत्या मामले की जांच के आदेश
-पुलिस महानिदेशक संतोष कुमार राउत ने छतरपुर में पुलिस आरक्षकों की धमकी के चलते दो बहनों द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस निदेशक स्तर के अधिकारी से इसकी जांच कराने के आदेश दिये हैं.
# त्रिकोणीय शृंखला का टेन स्पोट्र्स करेगा सीधा प्रसारण
-भारत, जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच 28 मई से शुरू हो रही त्रिकोणीय एक दिवसी क्रिकेट शृंखला का प्रसारण स्पोट्र्स चैनल टेन स्पोट्र्स करेगा।
# फिर से लिखा जाएगा कारगिल युद्ध का इतिहास
-1999 में पाकिस्तान के साथ कारगिल वॉर की कहानी में सेना के अफसरों ने छेड़छाड़ की थी। आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल ने इस मामले में एक पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल को दोषी पाया है। सेना के इस अधिकारी ने अपने जूनियर ब्रिगेडियर रैंक के एक अधिकारी की उपलब्धियों को कम करके दिखाया था। ट्रिब्यूनल ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर देवेंद्र सिंह को प्रतीकात्मक प्रमोशन देने और कारगिल वॉर के इतिहास को फिर से लिखने को कहा है।
# लिव-इन से जन्मे बच्चे पुश्तैनी जायदाद के वारिस नहीं
-शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रमी युगलों की संतानों को ब़डी राहत देते हुए अदालत ने कहा है कि इन बच्चों को भी अपने मां-बाप द्वारा अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का हक है। मगर ऎसे बच्चे पैतृक संपत्ति पर हक नहीं जता सकते।
# 31 को तय होगा शिबू सोरेन का भविष्य
-भाजपा से समर्थन छिनने के बाद अल्पमत में आई शिबू सोरेन की सरकार 31 मई को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। इसी दिन शिबू सोरेन की सरकार का भविष्य तय होगा।
# जया बच्चन और रशीद मसूद सपा से राज्यसभा प्रत्याशी
-समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य जया बच्चन को फिर राज्यसभा में भेजने का फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। उनके साथ रशीद मसूद भी प्रत्याशी बनाए गए है।
#भारत में गर्मी का प्रकोप जारी
-भारत के कई हिस्सों में गर्मी ज़बरदस्त कहर बरपा रही है और कुछ जगहों पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच गया है

Tuesday, May 25, 2010

भारतवंशी महिला बनी त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री

पोर्ट ऑफ स्पेन. कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एवं टोबैगो में कमला परसाद बिशेशर पहली भारतवंशी महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। उनके पूर्वज 19वीं सदी में भारत से मजदूर के रूप में यहां आए थे। प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग ने अविश्वास प्रस्ताव से खुद को बचाने के लिए मध्यावधि चुनाव करवाए थे, जिनमें उनकी पार्टी नेशनल पीपुल्स मूवमेंट को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया।

सोमवार को घोषित परिणामों में कमला के नेतृत्व वाले गठबंधन पीपुल्स पार्टनरशिप को 41 में से 29 सीटें मिलीं। प्रधानमंत्री मैनिंग ने हार मान ली है वे 2002 से प्रधानमंत्री थे। इसके साथ ही उनकी पार्टी का 43 साल पुराना राज खत्म हो गया है। कमला परसाद बिशेशर को राष्ट्रपति जॉर्ज मैक्सवेल रिचर्डस मंगलवार शाम (भारतीय समयानुसार बुधवार) को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

कमला कट्टर हिंदू हैं और वे त्रिनिदाद एवं टोबैगो की पहली महिला अटार्नी जनरल रह चुकी हैं। उनका जन्म इसी देश के सिपारिया में 22 अप्रैल 1952 को हुआ था। यहां से वे 15 साल सांसद रहीं। इनकी पार्टी यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस गठबंधन के रूप में 2000 में सत्ता में आई थी, जिसमें वे शिक्षा मंत्री थीं। अप्रैल 2006 में पार्टी सत्ता से बाहर हुई और वे विपक्ष की नेता चुनी गईं। इस साल 24 जनवरी को उन्हें पार्टी के संस्थापक बासदेव पांडे की जगह अध्यक्ष चुना गया। (bhaskar -25/5/10)

Friday, May 21, 2010

Today's Headlines......

#सोरेन के रवैये से स्तब्ध बीजेपी 25 को करेगी फैसला
-शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ने के फैसले से गठबंधन की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्तब्ध है। भाजपा ने कहा है कि वह अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में 25 मई को फैसला लेगी।
#गोरखा लीग प्रमुख मदन तमांग की हत्या, दार्जीलिंग में तनाव
-अखिल भारतीय गोरखा लीग (एबीजीएल) के अध्यक्ष मदन तमांग की शुक्रवार को दार्जीलिंग में हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि गोरखा मुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के कथित समर्थकों ने उनकी हत्या की है।
#लैला स्थिर, तटीय आंध्र में मृतकों की संख्या 27 हुई
-चक्रवाती तूफान लैला शुक्रवार को दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के समीप केंद्रित है, जिसकी वजह से यहां लगातार तीसरे दिन भारी बारिश और प्रचंड हवाएं बह रही हैं। शहरों और गांवों में पानी भरा हुआ है और चक्रवात में कम से कम 27 लोग मारे गए।
#बाबरी विध्वंस मामले में आडवाणी के खिलाफ याचिका खारिज
-इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और 20 अन्य लोगों के खिलाफ बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आपराधिक मामला फिर से शुरू करने की अपील को खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ ने 18 वर्ष पूर्व हुए विध्वंस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अपील को खारिज कर दिया। अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को 16वीं शताब्दी की विवादित बाबरी मस्जिद को हिन्दू कट्टरपंथियों ने ढहा दिया था। इस मामले में आडवाणी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता आरोपी हैं। निचली अदालत ने आडवाणी और 20 अन्य के खिलाफ आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया था।
#सोमदेव ने फ्रेंच ओपन के लिए क्वालीफाई किया
-सोमदेव देववर्मन शुक्रवार को एड्रियन मानारिनो को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के लिए 13 साल में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने।
#उत्तर भारत में पारा चढ़ा, आंधी की आशंका
-उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। कुछ इलाकों में आगामी 48 घंटों में आंधी आने की आशंका व्यक्त की गई है।

Wednesday, May 19, 2010

Today's Headlines......

#आंध्र में खाली कराए जा रहे हैं तटीय क्षेत्र
-चक्रवाती तूफान 'लैला' के तटों पर पहुंचने के मुश्किल से 12 घंटे पहले आंध्र प्रदेश में इससे निपटने की तैयारियों में तटों को खाली कराया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें और चार हेलीकॉप्टर राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहले ही तट पर पहुंच गए हैं।
#राष्ट्रपति की चीन यात्रा अगले सप्ताह
-राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील अगले हफ्ते पांच दिवसीय यात्रा पर चीन जाएंगी। उनकी यह यात्रा भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है।
#3जी स्पेक्ट्रम से मिलेंगे 67710 करोड़
-तीसरी पीढ़ी (3जी) की मोबाइल सेवा के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी बुधवार को समाप्त हो गई और इसमें अखिल भारतीय लाइसेंस के लिए आखिरी बोली 16750.58 करोड़ रुपए पर पहुँच गई। इस हिसाब से सरकार को 3जी स्पेक्ट्रम की बिक्री से 67710 करोड़ रुपए का राजस्व मिलना तय है, जबकि नीलामी से पहले सरकार ने 35000 करोड़ रुपए की प्राप्ति का अनुमान लगाया था।
#एथलेटिक्स में रेलवे का खिताब बरकरार
-रेलवे ने समाप्त हुई 50 वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैपियनशिप में कुल 50 पदक जीतकर लगातार छठे साल खिताब अपने नाम किया है। रेलवे ने एथलीट्स में 18 स्वर्ण, 14 रजत और 18 कॉंस्य पदक जीते जबकि मेजबान केरल पांच स्वर्ण, छह रजत और दो कॉस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।
#शीला सरकार ने स्पष्टीकरण के साथ उपराज्यपाल को भेजी याचिका
-दिल्ली सरकार ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की दया याचिका संबंधी फाइल मामूली स्पष्टीकरण के साथ उप राज्यपाल को भेजी। मंगलवार को दिल्ली सरकार की इस याचिका को उपराज्यपाल ने लौटा दिया था।
#अमेरिका को उधार देने वाला सबसे बड़ा देश है चीन
-अमेरिकी सरकार के ऋण पत्रों को खरीदने वाले देशों में चीन सबसे उपर है। चीन और अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय वार्ता से पहले यह बात सामने आई है।
#अफगानिस्तानः एयरपोर्ट पर हमला, सात आतंकी मरे
-अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बगराम हवाई अड्डे पर बने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन नाटो के आधार शिविर पर आज सुबह हुए हमले में सात आतंकवादी मारे गए और पांच सैनिक घायल हो गए।

Sharm ka Vishaya Hai....!

Sharm ka Vishaya Hai....!
Ye kab tak chalega ?

ANAND KUMAR

ANAND KUMAR
super 30..... renowned institute for IIT JEE in India.

आखिरकार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं बच्चे ?

- मीनाक्षी

4 जनवरी

‘‘11 साल की नेहा काफी अच्छा नाचती थी वह बूगी बूगी सहित तीन टीवी रियलिटी शो में अपनी इस कला का लोहा मनवा चुकी थी।’’नेहा डांस के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने की माता-पिता की जिद की वजह से तनाव में थी।’’
‘‘स्टैंडर्ड सात में पढ़ने वाले सुसशांत पाटिल सोमवार की सुबह सात बजे स्कूल आए, लेकिन क्लास में नहीं दिखे हाजिरी के वक्त उनकी गैरमोजूदगी देख उन्हें खोजा जाने लगा तो टॉयलेट में उनकी लाश झूलती पाई गई। बताया जाता है पढ़ाई में असफलता को लेकर दबाव में था।’’
‘‘दादर के शारदा आश्रम स्कूल के छात्र सुशांत के बारे में पुलिस का कहना है कि वह सेमेस्टर परीक्षा में चार विषयों में फेल हो गया था सी से उपजे अवसाद के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया।’’
मेडिकल की पढ़ाई करने वाली 18 साल की भजनप्रीत भुल्लर ने भी पवई स्थित अपने घर पर खुदकशी कर ली। वह सायकोथेरेपी की छात्र भजनप्रीत फेल हो चुकी थी।
नजफगढ़ के नंदा एंक्लेव में उन्नीस साल की रीना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से एक नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। वह कैर गांव स्थित भगिनी निवेदिता कालेज में पढ़ती थी। उसके पिता श्री ओम फौज से रिटायर है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में रहती थी।
दक्षिण पुरी की रहने वाली हिमांशी के प्री-बोर्ड परीक्षा में कम अंक आए थे और वह तीन विषय में फेल हो गई थी। छात्र की एक नोटबुक पुलिस को मिली है जिसमें उसने गत 25 दिसंबर को आए दिन मां द्वारा डांटने-फटकारने की बात लिखी है। उसके परिजनों का आरोप है कि कम अंक लाने पर छात्र के साथ स्कूल में गलत व्यवहार किया जाता था जिस कारण से उसने खुदकुशी कर ली।
यदि हाल में हुई इन घटनाओं की तरह नजर डालें तो ज्यादातर बच्चों ने पढ़ाई को लेकर दबाव बढ़ा, माता-पिता अनबन को लेकर आत्महत्या की है। अधिकांश बच्चों पढ़ाई के दबाव से परेशान थे। मनोचिकित्सकों के मुताबिक आइडियल चाइल्ड सिंड्रोम से ग्रस्त अभिभावक बच्चों को स्पेशल किड से स्मार्ट किड तथा स्मार्ट किड से सुपर किड बनाना चाहते हैं।
आज अभिभावक अपने बच्चों को लेकर महत्वाकांक्षी हो गए हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा रातो रात सुपर सितारा बन जाए लेकिन इस दबाव से बचपन खोता जा रहा है। दूसरे वे अपने खोए हुए सपनों को बच्चों के माध्यम से पूरा करना चाहते हैं। इसके कारण वे बच्चों को थोड़ी देर भी खेलने जाने नहीं देते। खिलापिला कर सुला देना फिर उठते ही पढ़ने के लिए कहना आदि बातें कई बार उन्हें बेहद तनाव में ले आती हैं. इससे बच्चों की रही सही परफॉरमेंस भी गड़बड़ा जाती है। कोमल सपनों पर तब नजर लग जाती है जब उसमें माता-पिता अपने सपनें जोड़ देते हैं। थोपी हुई चीज उनको पसंद नहीं आती और यहीं से पैदा होते हैं तनाव। यह तनाव पढ़ाई के प्रति अरुचि तो पैदा करते ही हैं विद्रोही भी बनाते हैं।
बच्चों में गहराती निराशा स्वपनहीनता की चरम सीमा स्थिति है आत्महत्या। बच्चों आखिरकार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं उन्हें क्यों लगता है कि इस दुनिया में अब उनकी किसी को जरूरत नहीं है या दुनिया उनके किसी काम की नहीं। इन सवालों के जवाब में डॉ. अरुण कुमार कहते हैं कि बच्चों जिन प्रकट कारणों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं उनमें तीन कारण सबसे प्रमुख हैं जीवन की जटिलता के दबाव, बढ़ता एकाकीपन और प्रतियोगिता में पिछड़ने की आशंका। गौर करने की एक महत्वपूर्ण बात यह भी है एक महीने में दिल्ली के 4 बच्चों ने आत्महत्या केवनल 5 से 18 साल की आयु समूह के थे यानी किशोर और उससे पहली की आयु के।
बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला एक और महत्वपूर्ण तथ्य है उनकी जिन्दगी में बढ़ा एकाकीपन पहले एकाकीपन सिर्फ अति संपन्न लोगों की जिंदगी का हिस्सा था पिछले कुछ सालों से शहरी जीवन जिस कदर जटिल और महंगा हुआ है उसके कारण आम मध्यम वर्गीय घरों में भी महिलाओं का नौकरी करना भी अनिवार्य हो गया है। ऐसे में उन वर्गो के बच्चों भी अब अकेलेपन की समस्या ङोल रहे हैं। जो पहले घरों के अभावों या माता-पिता के बीच की लड़ाइयों से भले परेशान रहते थे लेकिन उनकी जिंदगी में मां बाप की दूरी नहीं थी।बच्चों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार जो एक तथ्य है वह मौजूद पढ़ाई का ढ़ांचा। आज मां-बाप नहीं, बच्चों खुद अपने से इतनी ज्यादा उम्मीद करने लगे हैं कि वे बच्चों कम रोबोट में तब्दील हो गए हैं।
दूसरी तरफ पहले पाठ्यक्रम औसत बुद्धि वाले बच्चों को ध्यान में रख कर बनाया जाता था लेकिन जैसे-2 प्रतियोगिता बढ़ रही है पाठ्यक्रमों का गठन भी जीनियस के हिसाब से किया जा रहा है। नतीजतन जरूरत से ज्यादा होमवर्क, हर हफ्ते यूनिट टेस्ट और परीक्षा का जबाव हमेशा बना रहता है। इस पर भी अभिभावक बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन किए बिना उससे हमेशा अव्वल आने की उम्मीद करते हैं। यही अपेक्षा बच्चों को कुंठित बनाती है और आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करती है।

Followers