#महंगाई पर सोनिया को इतालवी में पत्र लिखेंगे मोदी
-गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे अरसे बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर फिर निशाना साधा है। मोदी ने गुरुवार रात कहा कि देश में बढ़ती महंगाई की ओर ध्यान आकर्षित कराने के लिए वे कांग्रेस अध्यक्ष को इतालवी में पत्र लिखेंगे।
#16000 से नीचे आकर, फिर संभला सेंसेक्स
-देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.09 अंक चढ़कर 16357.96 पर और निफ्टी 14.80 अंकों की बढ़त से साथ 4882.05 अंक पर बंद हुआ।
#सैफ पद्मश्री पुरस्कार मिलने से हैरान
-पद्मश्री दिए जाने पर पूरे भारत में शुरू हुई चर्चा के बीच सैफ अली खान ने कहा है कि देश में बहुत से लोग है जो वास्तव में इस पुरस्कार के उनसे कहीं अधिक हकदार है। उन्होने कहा कि यह पुरस्कार पाने पर उन्हें हैरानी हुई है।
#ले. जन. अवधेश प्रकाश का होगा कोर्ट मार्शल
-रक्षा मंत्री एके एंटनी की सलाह पर सैन्य प्रमुख जनरल दीपक क पूर ने सुकना भूमि घोटाले के आरोपी मिलेट्री सेकेट्ररी लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश के कोर्ट मार्शल का आदेश दिया है। प्रकाश 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। इस कार्रवाई का सामना करने वाले वह पहले थ्री स्टार जनरल हैं।
#सीआरआर बढ़ा, पर महंगा नहीं होगा लोन
-रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 0.75 फीसदी वृद्धि का फैसला किया है, जबकि रपो और रिवर्स रपो से लेकर बैंक दर को यथावत रखा गया है।
#ऑस्ट्रेलियन ओपन विलियम्स बहनों के नाम
-वीनस विलयम्स और सेरेना विलियम्स ने इस साल का ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स ख़िताब जीत लिया है. शुक्रवार को खेले गए डबल्स फाइनल में दोनों बहनों की जोड़ी ने कारा ब्लैक और लीज़ेल हूबर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया. यह 11वां मौक़ा है जब दोनों बहनों ने ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीता है.
#रणजोध के हत्यारोपियों को बेल नहीं
-भारतीय युवक रणजोध सिंह की हत्या के मामले में भारतीय दंपति सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है। उन्हें शुक्रवार को न्यू साउथ वेल्स प्रांत की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया। रणजोध को चाकुओं से गोद कर जिंदा ही जला दिया गया था।
APNI DUNIYA ...... OUR WORLD
Saturday, January 30, 2010
Friday, January 29, 2010
Today's Headlines.......
#हत्या की साजिश रची थी फॉन्सेका ने
-श्रीलंकाई सरकार ने फॉन्सेका पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राजपक्षे की हत्या की साजिश रची थी। सरकार ने कहा कि फॉन्सेका राष्ट्रपति के पूरे परिवार की हत्या करना चाहते थे और उसके पास इसके पक्के सबूत हैं।
#ओबामा ने माना भारत, चीन का लोहा
-अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्र को अपने सम्बोधन में कहा है कि भारत, चीन और जर्मनी बुनियादी ढांचे, स्वच्छ ऊर्जा और शिक्षा पर जोर दे रहे हैं और अमरीका इनसे पिछड़ना नहीं चाहता।
#मुकेश अंबानी, मित्तल ताकतवर अरबपति
-अमेरिकी बिजनेस मैग्जीन फोब्र्स ने दुनियाभर के ऐसे अरबपतियों की सूची जारी की है जिनके पास अकूत संपत्ति के साथ-साथ राजनीतिक ताकत भी है। फोब्र्स की सालाना सूची में मुकेश अंबानी को 8वें और लक्ष्मी निवास मित्तल को 13वें स्थान पर रखा गया है। वहीं, न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग को इस सूची में पहला स्थान मिला है।
#12 वीं में भी ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी
-छात्रों पर से एग्जाम और मार्क्स के दबाव को कम करने के लिए 10वीं में ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय अब 12वीं क्लास में भी इसे लागू करने की संभावना तलाश रहा है।
#बीटी बैंगन को मंजूरी पर फंस रही है सरकार
-डॉक्टर पुष्पा भार्गव जीएम फूड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर हैं। उनके मुताबिक जिस कमेटी ने बीटी बैंगन को स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित बताया उसके अध्यक्ष पर बीटी बैंगन को हरी झंडी दिखाने का जबर्दस्त दबाव था। ये दबाव कृषि मंत्रालय की तरफ से डाला जा रहा था। भार्गव ने अपने बयान को पब्लिक एफिडेविट बनाकर जारी किया है। इसमें उन्होनें कमेटी अध्यक्ष अर्जुला रेड्डी के फोन नंबर सहित ये भी ब्यौरा दिया है कि उनसे उनकी क्या बातचीत हुई।
#खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 17.40 फीसदी पर पहुंची
-आलू और दालों की ऊंचे भावों के चलते 16 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति बढ़कर 17.40 फीसदी पर पहुंच गई।
#तेलंगाना पर समिति का गठन अगले हफ्ते
-केंद्र ने गुरुवार को कहा कि तेलंगाना राज्य के गठन की मांग की समीक्षा के लिए बहुचर्चित समिति के गठन की घोषणा अगले हफ्ते तक कर दी जाएगी।

Thursday, January 28, 2010
Today's Headlines.......
#मुख्य विपक्षी दल भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि चटवाल ने खुद को दिवालिया घोषित किया था और उनके खिलाफ कई मामले भी थे। अब उनको पद्म सम्मान देकर सरकार ने अपना दिवालियापन उजागर किया है। उन्होंने कहा कि यह एक दलाल का सम्मान है, जिसे वापस लिया जाना चाहिए। चटवाल के खिलाफ धोखाधड़ी के मामलों पर गृह मंत्रालय ने कहा है कि 1992 और 1994 में सीबीआई ने बैंक आफ बड़ौदा और बैंक आफ इंडिया के साथ धोखा करने में पांच मामले दर्ज किए थे। इनमें से तीन सीबीआई ने आरोपपत्र दायर करने से पहले ही बंद कर दिए। बाकी दो मुकदमों में भी मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने बरी कर दिया।
#समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे चुके अमर सिंह को उनके जन्मदिवस पर पार्टी ने औपचारिक रूप से विदाई दे दी। उनकी जगह पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मोहन सिंह को महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया है।
#38 सालों के बाद बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के पांच हत्यारों को फ़ांसी दे दी गई है. सात हत्यारे अभी तक भगोड़े हैं. इंटरपोल की ओर से उनके ख़िलाफ़ वारंट जारी किए गए हैं.
#पिछले पांच कारोबारी सत्रों से लगातार लुढ़क रहा घरेलू शेयर बाजार बुधवार को औंधे मुंह गिरा और बीएसई सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटकर बंद हुआ।
#हॉलीवुड की मशहूर फ़िल्म अवतार दुनिया की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है. फ़िल्म वितरक कंपनी सेंचुरी फ़ॉक्स के जारी किए आंकड़ों के मुताबिक़ अवतार ने हॉलीवुड की दूसरी बहुचर्चित और कमाऊ फ़िल्म टाइटैनिक को भी पीछे छोड़ दिया है. सिर्फ छह हफ़्तों में अवतार की कमाई एक अरब 85 करोड़ डॉलर हुई जबकि टाइटैनिक की कमाई एक अरब 84 करोड़ डॉलर थी.
#रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र में टैक्सी परमिट के लिए मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य किए जाने के सरकार के फैसले को गलत करार देते हुए कहा कि मुंबई किसी विशेष भाषा बोलने वाले लोगों की नहीं बल्कि सभी भारतीयों की है।
#भारत के सदाबहार खिलाड़ी लिएंडर पेस के लिए ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस में मंगलवार का दिन मिले-जुले नतीजे वाला रहा। पेस मिक्स्ड डबल्स के सेमिफाइनल में पहुंच गए, लेकिन लेकिन पुरुष डबल्स में उन्हें अपने जोड़ीदार के साथ हार का मुंह देखना पड़ा।
#भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 से पराजित कर दिया।

Wednesday, January 27, 2010
Today's Headlines.......
#परेड में नजर आई बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर
-विजय चौक से ऐतिहासिक लाल किले तक परंपरागत परेड में विभिन्न झांकियों और बच्चों द्वारा पेश अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारत की अनेकता में एकता पिरोने वाली संस्कृति दिखी। वहीं अर्जुन युद्धक टैंक, स्मर्क बहुप्रक्षेपी रॉकेट प्रणाली, बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, डीआरडीओ निर्मित तेजस लड़ाकू विमान, अग्नि़-3, मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल, सतह से सतह पर मार करने वाली शौर्य मिसाइल और रोहिणी राडारों के प्रदर्शन के जरिये देश ने उभरती विश्व शक्ति के रूप में अपना परिचय दिया।
#फ़्रांस में बुर्क़े पर पाबंदी की सिफ़ारिश
-फ़्रांस की संसदीय समिति की एक रिपोर्ट में बुर्क़े पर प्रतिबंध की सिफ़ारिश की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बुर्क़ा पहनने वाली महिलाएं फ़्रांसिसी मूल्यों को एक ऐसी चुनौती पेश कर रही हैं जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता
#राष्ट्रपति ने भारत के सपूतों को अशोक चक्र से सम्मानित किया
-गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से तीन सपूतों को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सम्मानित किया। राजपूताना राइफल्स के हवलदार राजेश कुमार और मेजर मोहित शर्मा को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। शहीदों की विधवा क्रमश गीता कुमार और मेजर रश्मि शार्म ने यह सम्मान ग्रहण किया। पाटिल ने मेजर डी.श्रीराम कुमार को भी अशोक चक्र प्रदान किया।
#बढती मंहगाई से आम आदमी दुखी
-आडवाणी ने कहा कि राष्ट्र की क्षमता के कारण इस बात की उम्मीद और विश्वास है कि भारत इस शताब्दी में विकासशील देशों की अगली पंक्ति में आ खड़ा होगा लेकिन आम आदमी वर्तमान से दुखी है खासकर तेजी से बढ रही मंहगाई और आतंरिक सुरक्षा के मुद्दों से। आडवाणी अपने निवास पर ध्वजारोहण समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
#दोहरे खिताब की ओर पेस
-लिएंडर पेस ने दोहरे खिताब की दौड़ में खुद को बरकरार रखते हुए सोमवार को आस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल और मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
#वैश्विक आर्थिक चर्चा के लिए जुट रहे हैं 90 देश
-वित्तीय संकट से पीड़ित वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दावोस में बुधवार से होने वाले सम्मेलन में करीब 90 देशों के 1,400 नेता, अधिकारी और व्यवसायी एकत्रित हो रहे है!
Tuesday, January 26, 2010
Today's Headlines.......
HAPPY REPUBLIC DAY INDIA !!!
#हिंदी घोषित राष्ट्र भाषा नहीं
-गुजरात उच्च न्यायालय ने कहा है कि हालाँकि भारत में अधिकतर लोगों ने हिंदी को राष्ट्र भाषा के रूप में स्वीकार कर लिया है लेकिन रिकार्ड में ऐसे किसी प्रावधान या आदेश का जिक्र नहीं है जिसके अनुसार हिंदी को देश की राष्ट्र भाषा घोषित किया गया है। मुख्य न्यायाधीश एस जे मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति ए एस दवे ने हाल ही में एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।
#पवार के साथ पूरी सरकार दोषी: पासवान
-महंगाई पर सरकार के अंदर छिड़े संघर्ष के बीच लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान भी परोक्ष रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री का फैसला सरकार का होता है। महंगाई के लिए पूरी सरकार दोषी है।
#अब द. कोरिया के साथ होगा नाभिकीय करार
-दोनों देशों के नेताओं (दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली मियुंग बाक और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) के बीच शिखर स्तर की बातचीत के बाद जारी साझा बयान के अनुसार दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि परमाणु ऊर्जा साफ और सुरक्षित विकल्प के रूप में अहम भूमिका निभा सकती है।
#गोरखालैंड पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी
-प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति के जी बालाकृष्णन, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा और बी एस चौहान की पीठ ने कहा, 'गोरखालैंड के समर्थकों और विरोधियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर इसके बाद किसी प्रकार की बाधा अथवा जाम किए जाने के गंभीर परिणाम होंगे। इसमें उनके नेताओं की गिरफ्तारी भी शामिल है।' सिक्किम सरकार ने पिछले महीने राजमार्ग को निर्बाध तरीके से बंद करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
#सुप्रीम कोर्ट ने दी छात्रों को राहत
-सुप्रीम कोर्ट ने मानक पूरे न करने वाली 44 डीम्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों को फौरी राहत दे दी है। इन संस्थानों की मान्यता खत्म करने के सरकार के फैसले पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 8 मार्च को होगी और यह रोक तब तक के लिए है।
#शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 79 अंक टूटा
-बंबई शेयर बाजार में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबार सत्र में गिरावट आई और सेंसेक्स 79 अंक से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Monday, January 25, 2010
Today's Headlines.......
#भाजपा ने भारी चूक बताया, पीएमओ ने मांगी माफी
-महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञापन को भाजपा ने भारी चूक करार दिया है। इस मामले के मीडिया में तूल पकड़ने के बाद सरकार ने तत्काल इस मुद्दे पर देशवासियों से माफी मांग ली है।
#उत्सर्जन कटौती के लक्ष्य 31 जनवरी तक बताएंगे बेसिक देश
-बेसिक देशों के मंत्रियों की कार्बन उत्सर्जन में कटौती के स्वैच्छिक कदमों के बारे में यूएनएफसीसीसी को 31 जनवरी तक सूचित करने की मंशा है।
#लादेन फिर गुर्राया, अमेरिका पर हमले की धमकी दी
-अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका को धमकी दी है कि यदि उसने अपनी विदेश नीति में बदलाव नहीं किया तो उस पर और हमले होंगे।
#शीर्ष पदों पर बैठे कार्यकारी सबसे ज्यादा भ्रष्टः सर्वे
-बाजार अनुसंधान एवं सलाहकार फर्म मार्केटिंग एंड डेवलपमेंट रिसर्च एसोसिएटस के सर्वेक्षण के अनुसार, कारपोरेट जगत में निचले स्तर की तुलना में वरिष्ठ कार्यकारी भ्रष्टाचार में ज्यादा लिप्त हैं। निचले प्रबंधन के स्तर पर भ्रष्टाचार का प्रतिशत 83.4 है, तो मध्यम स्तर पर यह 88.1 प्रतिशत है। वरिष्ठ कार्यकारियों के स्तर पर भ्रष्टाचार का स्तर 90.2 प्रतिशत है।
#पवार की बर्खास्तगी चाहती है भाजपा
-महंगाई को लेकर चौतरफा घिरी सरकार के कृषि मंत्री शरद पवार पर तीखा आक्रोश जताते हुए भाजपा ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। राजग कार्यकाल के समय से महंगाई की तुलना करते हुए पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता के बजाय सटोरियों और जमाखोरों के लिए राह बना रही है।
#सेक्स वर्कर्स संग घर बसाएंगे डेरा समर्थक
-डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों ने कोलकाता और दिल्ली के सेक्स वर्कर्स की जिंदगी में खुशहाली लाने का फैसला किया है। करीब चौदह सौ डेरा समर्थक युवक इन यौनकर्मियों के साथ घर बसाने की तैयारी में हैं। सोमवार को हरियाणा के सिरसा में डेरा द्वारा आयोजित समारोह में ये युवक वेश्याओं से शादी करने का संकल्प लेंगे।
#रसोई गैस पर सब्सिडी जारी
-सरकार ने फिलहाल किरोसिन और एलपीजी गैस सिलेंडरों पर खत्म हो रही सब्सिडी को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने की योजना बना ली है।

Sunday, January 24, 2010
Today's Headlines.......
#वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
-अभिषेक कपूर की फिल्म 'रॉक ऑन' सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म घोषित की गई है, जबकि नर्गिस दत्त पुरस्कार के लिए असमिया फिल्म 'इकोद नाई' को चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार तमिल फिल्म 'नान कदावुल' के लिए बाला को दिया जाएगा। मराठी फिल्म जोगवा के लिए उपेन्द्र लिमए को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और हिन्दी फिल्म फैशन के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है।
#भारत अंडर-19 वर्ल्डकप से बाहर
-गत चैम्पियन भारत की टीम आज यहाँ चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हारकर 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के विश्वकप क्रिकेट मुकाबले से बाहर हो गई।
#ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को नहीं खेलने देगी शिवसेना
-ऑस्ट्रेलिया में भारतीय लोगों पर हो रहे हमले पर शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वे आईपीएल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मुंबई में नहीं खेलने देंगे. शिवसेना की इस धमकी से प्रशासन चिंतित हो गया है।
#ग्लेशियरों के खत्म होने की रिपोर्ट गलत: पचौरी
-संयुक्त राष्ट्र के इंटरगवर्नमेंट पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) ने उस रिपोर्ट को गलत बताया है, जिसमें कहा गया था कि वर्ष 2035 तक हिमालय के ग्लेशियर पूरी तरह से पिघल जाएंगे। आईपीसीसी के अध्यक्ष पीके पचौरी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए इसे एक मानवीय भूल बताया।
#सीजेआई पर हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती
-माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील दायर कर दी है जिसमें उसने कहा था कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय आरटीआई अधिनियम के दायरे में आता है।
#शादी से नहीं बदलती महिला की जाति
-मुंबई। एक महत्वपूर्ण फैसले में बांबे हाईकोर्ट ने कहा है कि अनुसूचित जाति या जनजाति में पैदा हुई महिला की शादी अगड़ी जाति के व्यक्ति से हो जाए तो इससे उसकी जाति नहीं बदल जाती।
#विशेष परिस्थिति में मुस्लिम महिलाएं खिंचा सकती हैं फोटोः उलेमा
-मुस्लिम उलेमाओं का कहना है कि इस्लाम विशेष परिस्थितियों में महिलाओं को फोटो खिंचवाने की अनुमति देता है।

Saturday, January 23, 2010
Today's Headlines.......
#"TUM MUJHE KHUN DO......MAI TUMHE AAJADI DUNGA !!!
-नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती !!!"
#बैन से बचा भारतीय भारत्तोलन
-नई दिल्ली। भारतीय भारोत्तोलकों के लिए राष्ट्रकुल खेलों में भाग लेने का रास्ता साफ करते हुए खेल की शीर्ष संस्था ने भारतीय भारोत्तोलन महासंघ [आईडब्ल्यूएफ] को 5,00,000 डालर [लगभग ढाई करोड़ रुपये] के जुर्माने पर छोड़ दिया गया। भारतीय महासंघ पर प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा था, क्योंकि उसके छह भारत्तोलक पिछले साल वाडा और नाडा की जांच में डोपिंग में पकड़े गए थे।
#सेंसेक्स 17 हजार से नीचे, निफ्टी 58अंक लुढ़का
-विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 191.46 अंक गिरकर 16608.9 अंक पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुमान से बेहतर वित्तीय नतीजे ने घरेलू शेयर बाजारों को एक भारी गिरावट से बचा लिया।
#कृषि मंत्रालय का मूल्य से कोई लेना देना नहीं: पवार
-मूल्य वृद्धि के बारे में अपनी हाल की राय को आलोचनाओं को झेल रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने शुक्रवार को आश्चर्य जाहिर किया कि उनके मंत्रालय को इस मुद्दे से कैसे जोड़ा जा सकता है.
#खिलाड़ियों का अपमान 'सामूहिक दंड'-इमरान
-इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में पाकिस्तानी क्रिकेटरों की अनदेखी से नाराज पूर्व कप्तान इमरान खान ने कहा कि ऐसा लगता है कि खिलाड़ियों का ऐसा अपमान पाकिस्तानी लोगों के लिए 2008 में मुंबई आतंकवादी हमलों का 'सामूहिक दंड' है।
#एक नहीं अब चार सुप्रीम कोर्ट!
-नई दिल्ली। न्यायिक व्यवस्था पर बढ़ रहे लम्बित मामलों के बोझ को कम करने के लिए देश में एक नहीं, बल्कि चार सुप्रीम कोर्ट खोले जा सकते हैं। नई दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और चेन्नई में इनकी स्थापना पर विचार शुरू हो चुका है। केन्द्र सरकार लॉ कमीशन की उस सिफारिश को गम्भीरता से लेने पर विचार कर रही है जिसमें चारों महानगरों में सुप्रीम कोर्ट स्थापित किए जाने की मांग की गई है।
#विमानों में तैनात होंगे स्काई मार्शल
- भारतीय विमानों के अपहरण की आतंकवादियों की योजना के बारे में खुफ़िया जानकारी मिलने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने और कुछ उड़ानों में स्काई मार्शल तैनात करने के निर्देश दिये है.

Friday, January 22, 2010
Today's Headlines.......
#मेनन होंगे नए सुरक्षा सलाहकार
-भारत सरकार ने पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त करने का फ़ैसला किया है. वे वर्तमान सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन का स्थान लेंगे जिन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है!
#'हरिश्चंद्राची फैक्टरी' ऑस्कर की दौड़ से बाहर
-ऑस्कर अवार्ड के लिए इस साल भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'हरिश्चंद्राची फैक्टरी' विदेशी भाषा की फिल्म की श्रेणी में अगले दौर में पहुंचने में नाकाम रही है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आट्र्स एंड साइंसेज के बयान में अगले दौर में पहुंचने वाली जिन नौ फिल्मों का जिक्र है, उसमें 'हरिश्चंद्राची फैक्टरी' का नाम शामिल नहीं है।
#घाटी में फिर बजेगी प्री-पेड की रिंगटोन
-केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सरकार, टेलीकॉम ऑपरेटरों और स्थानीय लोगों के दबाव में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में प्री-पेड मोबाइल फोन पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया। दूरसंचार मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
#बांग्लादेश के खिलाफ सचिन 'मैन ऑफ द मैच' घोषित
-मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने यहाँ बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला 'मैन ऑफ द मैच पुरस्कार' हासिल किया। बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में अपना 44वाँ शतक लगाकर 13 हजार रन पूरे करने वाले तेंडुलकर ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 13 बार टेस्ट मैचों में 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार जीते हैं।
#सेंसेक्स में 423 अंकों की गिरावट
-देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 423.35 और निफ्टी 127.55 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
#दिल्ली में कोहरे का 7 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा
-दिल्ली में गुरुवार को कोहरे ने पिछले सात वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 2003 के बाद पहली बार इतना कोहरा छाया है।
#कंप्यूटर गेम के लिए छात्रा ने फांसी लगाई
-जयपुर। पहले कंप्यूटर गेम कौन खेले? विवाद में मां के छोटी बहन को पहले खेलने देने से नाराज 9वीं की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
#15 साल में गत वर्ष 2009 में पहली बार रूस की जनसंख्या में वृद्धि
-इतना अधिक इजाफा मृत्यु दर में आयी कमी तथा नागरिकों के प्रवास से हुआ है लेकिन जन्म दर में भी वृद्धि हुयी है।

Thursday, January 21, 2010
Today's Headlines.......
#शरद पवार को पद हटाएं प्रधानमंत्री : मायावती
-कृषि मंत्री का नया बयान दूध को लेकर है। उनका कहना है कि उत्तर भारत में दूध की कमी है, इस कारण राज्यों को इसके दाम बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। पवार के इस बयान के बाद अब अगर दूध के दाम बढ़ जाएं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि देश के कृषि मंत्री के लगातार गैर जिम्मेदाराना बयानों से महंगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार के ऐसे बयान जमाखोरों के हौसले बढ़ाते हैं और वे जमाखोरी करते हैं, जिससे महंगाई बढ़ रही है।
#सुप्रीम कोर्ट ने ली बेघर लोगों की सुध
-सुप्रीम कोर्ट अंत्योदय योजना से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जब उसने ठंड में बेघर लोगों की दशा पर सुओ मोटो लेते हुए रात तक सरकार से इस मामले में उचित कार्यवाही करने के लिए कहा है।
#महाराष्ट्र में टैक्सी परमिट नियमों पर विवाद
-महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल ने बुधवार को फ़ैसला किया है कि टैक्सी चालकों के लिए राज्य में 15 साल के निवास के साथ-साथ मराठी बोलना, पढ़ना और लिखना अनिवार्य होगा. नए टैक्सी चालकों को परमिट तभी मिलेगा यदि वे इन शर्तों को पूरा करते हैं. हालाँकि पुराने परमिट रद्द नहीं किए जाएँगे लेकिन इस फ़ैसले के बाद जहाँ टैक्सी चालकों में खलबली मच गई है!
#रहमान का गाना ऑस्कर की रेस में
-एआर रहमान के संगीत से सजी हॉलीवुड फ़िल्म 'कपल्स रिट्रीट' के एक गाने 'ना ना' को ऑस्कर पुरस्कारों के लिए चयनित सूची में शामिल किया गया है. इस गाने को 'बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में चयनित किया गया है. यहां ये गीत 62 अन्य गानों से साथ ऑस्कर नामांकन पाने के लिए संघर्ष करेगा. ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन का ऐलान दो फ़रवरी को किया जाएगा.
#फिर उबला तेलंगाना, हिंसक प्रदर्शन
-अलग तेलंगाना की मांग को लेकर दो छात्रों की आत्महत्या के बाद तेलंगाना की आग एक बार फिर भड़क उठी है। बुधवार को उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने साथी के शव को लेकर जमकर हिंसा व प्रदर्शन किया।
#हिमाचल प्रदेश में दो−दो सीडी कांड से हंगामा
-मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, डीएस मिन्हास और भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप के खिलाफ ऑडियो और वीडियो सीडी किसने जारी की है इसको लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है।

Wednesday, January 20, 2010
Today's Headlines.......
#बसु की अंतिम यात्रा में उमडा जन सैलाब
-सुबह से ही अपने चहेते मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के अंतिम दर्शन करने के लिए कोलकाता में लाखों की भीड़ हाथों में फूल और आखें नम लिए जमा हो गई।
#वीके मूर्ति को दादा साहब फाल्के अवार्ड
-प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद तथा साहब, बीबी और गुलाम जैसी यादगार ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में रोशनी और छाया का चमत्कार पैदा कर दर्शकों का दिल मोह लेने वाले सिनेमाटोग्राफर वीके मूर्ति को सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। 1969 में स्थापना के बाद से यह पहला मौका है जब किसी सिनेमाटोग्राफर को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
#मंहगाई को लेकर मुलायम का आंदोलन
-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव ने आज कहा कि मंहगाई के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन को कुचलने के सरकारी प्रयास के बावजूद संघर्ष जारी रहेगा।
#छात्र की आत्महत्या से फिर गरमाया तेलंगाना मुद्दा
-उस्मानिया विश्वविद्यालय में एमसीए के छात्र के वेणुगोपाल रेड्डी (23) ने मंगलवार को आत्महत्या करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में लिखा है कि तेलंगाना बनने में हो रही देरी से वे दुखी हैं।
#पोलार्ड और बॉन्ड सबसे महंगे खिलाड़ी
-वेस्टइंडीज के आक्रामक ऑलराउंडर केरन पोलार्ड और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड तीसरी आईपीएल नीलामी में 7,50,000 डॉलर के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने। नीलामी के लिए रखे गये 66 खिलाड़ियों में शाहिद अफरीदी सहित पाकिस्तान के 11 क्रिकेटरों में से किसी के लिए भी फ्रेंचाइजी टीमों ने बोली नहीं लगाई।
#राजग के कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगे आडवाणी
-पूर्व प्रधानमंत्री व राजग अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी की अस्वस्थता के चलते भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी को राजग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा।
#कैडबरी पिघल गई
-अमेरिकी कंफेक्शनरी कंपनी क्राफ्ट फूड्स ने आखिरकार ब्रिटेन की चाकलेट निर्माता कैडबरी को अपनी नई पेशकश के जरिए राजी कर ही लिया। क्राफ्ट के पीछा न छोड़ने के अंदाज के आगे कैडबरी पिघल गई और 11.9 अरब पौंड [करीब 890 अरब रुपये] की बोली स्वीकार कर ली। कैडबरी के अधिग्रहण के साथ ही क्राफ्ट फूड्स दुनिया की सबसे बड़ी कंफेक्शनरी कंपनी बन जाएगी।
Tuesday, January 19, 2010
Today's Headlines.......
#बंगाल में बर्ड फ्लू पीड़ित मुर्गियों को मारना शुरू
-पश्चिम बंगाल में एक बार फिर संक्रमण रोकने व फ्लू से पीड़ित मुर्गियों को मारने का कार्य भी शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 3300 से अधिक मुर्गियों को मारा जा चुका है। बर्ड फ्लू से संक्रमित लगभग 50 हजार मुर्गियों को मारने का निर्णय लिया गया है।
#44 डीम्ड विश्वविद्यालयों की मान्यता रद्द करेगा केंद्र
-केंद्र ने सोमवार को सु्प्रीम कोर्ट से कहा कि उसने देश में पारिवारिक जागीर की तरह चल रहे 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों की मान्यता समाप्त करने का निर्णय किया है।
#बिंद्रा से अकड़ने के बाद झुका राइफल संघ
-अभिनव बिंद्रा की निशानेबाजी छोड़ने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए एनआरएआई इस स्टार निशानेबाज के अंतरराष्ट्रीय स्कोर को तीसरे और चौथे विश्व कप के लिए टीम में शामिल करने पर सहमत हो गया है।
#अगड़ी जातियों के गरीबों को आरक्षण देने पर खुर्शीद सहमत
-अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने अगड़ी जातियों के गरीबों के लिए आरक्षण संबंधी केरल उच्च न्यायालय की टिप्पणी से सहमति जताते हुए कहा कि यह वैसे ही जैसे उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि पिछड़े वर्गों को मिलने वाले लाभों से क्रिमी लेयर को हटा देना चाहिए।
#उड़ीसा ने किया बीटी बैंगन का विरोध
-पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने यहां सामाजिक मुद्दों पर संपादकों के सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल तथा बिहार के बाद अब उड़ीसा के कृषि मंत्री ने मुझे पत्र लिखा है कि वे बीटी बैंगन के खिलाफ हैं।
#गोल्डन ग्लोब में 'अवतार' की धूम
-निर्देशक जेम्स कैमरन की हिट फ़िल्म अवतार ने 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा' और 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशन' के लिए पुरस्कार जीत लिए है।
#कमजोर शुरुआत के बाद लिवाली से चढ़ा बाजार
-नामी शेयरों में लिवाली से सोमवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 87 अंक की तेजी आई। बैंकिंग, पीएसयू और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरने में कामयाब रहा।
#21 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
-प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से इस वर्ष 21 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से आठ लड़कियां व 13 लड़के हैं, जबकि दो बच्चों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है।

Sunday, January 17, 2010
Today's Headlines.......
#महंगाई मंत्री हैं शरद पवार: गडकरी
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कृषि मंत्री शरद पवार को 'महंगाई मंत्री' की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह महंगाई पर खामोश हैं।
#ठंड से मरने वालों की संख्या400, विमान-रेल सेवा प्रभावित
-उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ कपकपाती ठंड ने अब तक 408 जानें ले ली हैं।
#अपने मंत्रालय द्वारा अपनी ही किताब खरीदवाने का आरोप
-विदेश मंत्रालय द्वारा इसी महकमे के राज्य मंत्री शशि थरूर की किताबें खरीदी जाने पर एक बार फिर वह विवाद में फंस गए हैं।
#जल्द कोई महिला होगी रिजर्व बैंक गवर्नर: प्रणव मुखर्जी
-वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने शनिवार को उम्मीद जताई कि जल्द कोई महिला भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के पद पर दिखाई देगी। अभी तक इस पद पर सिर्फ पुरुर्षों का वर्चस्व रहा है।
#वेतनभोगियों की कटेगी जेब, अप्रैल 2009 से भत्तों पर टैक्स
-सरकार ने वेतनभोगी कर्मचारियों के आवास व यात्रा जैसे विभिन्न अनुलाभ भत्तों पर कर की गणना के नए नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इससे वेतनभोगी वर्ग पर कर का बोझ और बढ़ जाएगा।
#बिंद्रा की धमकी, भारतीय खेल जगत में तूफान
-हॉकी इंडिया और खिलाड़ियों की 'जंग' थमने के 48 घंटे के भीतर ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की संन्यास की धमकी से भारतीय खेल जगत में नया विवाद पैदा हो गया है। 27 वर्षीय भारतीय निशानेबाज ने कहा है कि वे ट्रायल से संबंधित नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के रवैये से हताश हैं।
#प्रचंड के दुष्प्रचार से भारत निराश
-विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने भारत के खिलाफ प्रचंड की आधारहीन बयानबाजी को लेकर माआवोदी प्रमुख से दो टूक में कहा कि उनकी बातों ने बहुत अधिक निराश किया है और आधारहीन दुष्प्रचार द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचा रहा है।
#प्रेक्टिकल में मनमाफिक नंबर नहीं दे सकेंगे प्राइवेट स्कूल
-बोर्ड परीक्षा में अब प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों को हरियाणा शिक्षा बोर्ड परीक्षार्थियों को उनकी गतिविधियों के आधार पर किए गए आंतरिक मूल्यांकन का बाकायदा रिकॉर्ड रखना होगा।

Saturday, January 16, 2010
Today's Headlines.......
#खत्म हुआ सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण
-सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण खत्म हो गया है। सूर्यग्रहण शुक्रवार सुबह 11.05 बजे से आरंभ हुआ था और यह अपराह्न 3.35 पर खत्म हुआ।
#भारतीय पर हमला करने वाले ऑस्ट्रेलियाई को मिली सजा
-ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक भारतीय टैक्सी चालक पर हमला करने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को तीन महीने कैद की सजा सुनाई।
#बिफरे बिंद्रा ने बंदूक रखने की धमकी दी
-बीजिंग ओलंपिक में व्यक्तिगत रूप से शूटिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा अब खेल अधिकारियों और प्राधिकरण के रुख से इतने आहत हैं कि अब आगे निशाना न लगाने की सोच रहे हैं।
#गणतंत्र दिवस में द कोरियाई राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
-इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्युंग बक होंगे।
#इथोपिया के एमएससी छात्रों को पढ़ायेगा आईआईटी
-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान [आईआईटी] के शिक्षक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इथोपिया के एमएससी छात्रों को पढ़ायेंगे। बाद में संयुक्त शोध करने की योजना भी बन रही है। शुक्रवार को यहां आईआईटी पहुंचे इथोपिया के शैक्षिक दल व निदेशक प्रो.संजय गोविंद धांडे ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
#चीन के साथ संघर्ष में गूगल के साथ ओबामा
-अमेरिकी प्रशासन ने इंटरनेट स्वतंत्रता के संबंध में चीन के साथ चल रहे संघर्ष के मामले में गूगल का समर्थन किया और बीजिंग से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा।
#भाजपा ने की पवार को हटाने की मांग
-पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि महंगाई के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार जिम्मेदार है। वह खुद तो सतही व कामचलाऊ रवैया अपनाए हुए है और जिम्मेदारी राज्यों के सिर मढ़ रही है।
#ज्योति बसु की हालत में सुधार नहीं
-कोलकाता पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के वरिष्ठ नेता ज्योति बसु (95) की हालत चिंताजनक बनी हुई है!
#गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में नहीं जाएंगे ब्रैंजलीना
-हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ब्रैंजलीना यानी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट इस साल गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में शामिल नहीं होंगे

Friday, January 15, 2010
Today's Headlines.......
#लाखों लोगों के स्नान के साथ महाकुंभ शुरू
-सदी के सबसे बड़े मेले के रूप में विख्यात महाकुंभ की शुरुआत करीब 10 लाख लोगों के स्नान के साथ गुरुवार को हो गई।
#महंगी चीनी के लिए जिम्मेदार हैं केंद्र और पवार : मायावती
-महंगाई रोकने में विफल केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ने की धमकी देते देते उत्तर प्रदेश की मुखिया मायावती ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।
#आईपीएल से हट सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम
-ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने शिवसेना की देश के क्रिकेटरों के खिलाफ शिवसेना की धमकी को 'गंभीर' करार दिया है, लेकिन उन्होंने मार्च में होने वाली आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए भारत जाने का फैसला क्रिकेटरों पर ही छोड़ दिया है।
#शिक्षा की अनदेखी की तो आगे निकल जाएगा चीन
-कोर्ट ने कहा कि यदि आपका यही नजरिया रहा तो और दस वर्षों में चीन दुनिया का सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश होगा।
#हैती में तबाही का मंजर, एक लाख मरे
-कैरेबियाई देश हैती में हर तरफ भूकंप से हुई तबाही का मंजर है। इसमें लगभग एक लाख लोगों के मारे जाने की आशंका है।
#जेलों में पत्नी से सेक्स की संभावना तलाशे सरकारः कोर्ट
-बंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से इस बात की संभावना की पड़ताल करने को कहा है कि क्या कैदियों को जेल में एकांत में अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने की इजाजत दी जा सकती है।
#एनटीपीसी एफपीओ फरवरी में, 41 करोड़ शेयर होंगे जारी
-देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी का फालो-ऑन पब्लिक इश्यू (एफपीओ) आगामी 3 फरवरी को शेयर बाजार में आएगा।
#सदी का सबसे लम्बी अवधि का सूर्यग्रहण 15 जनवरी को
-दिल्ली में यह सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा और अपराहन तीन बजकर 11 मिनट पर खत्म होगा।
#भूमि घोटाले में दोषियों को मिलेगी सजाः सेना प्रमुख
-सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने दाजिर्लिंग भूमि घोटाले में कथित रूप से शामिल चार जनरलों के खिलाफ आर्मी एक्ट के तहत जरूरी कार्रवाई का वादा किया
#हालिया फिल्मों में है ताजी हवा का झोंका
-आज की फिल्मों को देखकर अगर आपको लगता है कि इनमें सिर्फ इडियटगिरी ही भरी होती है तो एक बार फिर से सोच लें। क्योंकि ये फिल्में बनावटीपन के आग्रह को पीछे छोड़कर यथार्थ के धरातल को सामने रखती हैं।

Monday, January 11, 2010
Today's Headlines.......
#धीरे-धीरे हमारी जमीन निगल रहा ड्रैगन
-न्योमा के पूर्व एसडीएम सेरिंग नोरबू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, 'उन्होंने [चीन के सैनिकों ने] अपने पशुओं को चराने के लिए दशकों से डोकबग इलाके में जा रहे चरवाहों को धमकाया। यह हरकत हमारी जमीन को इंच दर इंच छीनने के लिए की गई। चीन की एक कहावत मशहूर है-गज की तुलना में इंच ही बेहतर है।' एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'पीएलए ने इन चरवाहों को डोकबग और डोली टांगो इलाके में जाने से रोका। यह क्षेत्र पर अपना दावा करने की चीन की ठीक वैसी ही कोशिश है जैसी उसने 1984 में नाग त्सेंग, 1991 में नाकुंग और 1992 में लुंगमा सेरदिंग इलाके पर कब्जे के दौरान की थी।'
#भारत आठ विकेट से जीता
-श्रीलंका को 213 पर समेटने के बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने दो विकेट गवांकर ने 17.2 ओवर शेष रहते 214 का लक्ष्य हासिल कर लिया।
#ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले की धमकी
-शीर्ष अमेरिकी जनरल डेविड पेट्रौस ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले की धमकी देते हुए कहा है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मद्देनजर कुछ योजनाएं बना रखी हैं। इनमें बमबारी के अलावा कूटनीति और आर्थिक प्रतिबंध लगाने की योजनाएं भी शामिल हैं।
#इन्फोसिस से मिलेगी सेंसेक्स को दिशा
-इस हफ्ते शेयर बाजार को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलाजीज के तिमाही नतीजों से दिशा मिलेगी। इसी हफ्ते इन्फोसिस के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं।
#मारिन सिलिच ने चेन्नई ओपन जीता
-गत चैम्पियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने रविवार को फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका को सीधे सेटों में 7-6, 7-6 से हराकर चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट का अपना खिताब बरकरार रखा।
#स्क्रीन अवॉर्ड्स में थ्री इडियट्स और पा की धूम
-मुंबई में 16वें सालाना स्क्रीन अवॉर्ड्स में महानायक अमिताभ बच्चन को औरो की भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर और थ्री इडियट्स को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।
#सूर्य ग्रहण 15 जनवरी को
-साल का पहला सूर्य ग्रहण 15 जनवरी को लगेगा। ग्रहण के दौरान सूर्य सोने के कंगन के जैसा नजर आएगा। यह नजारा सिर्फ तमिलनाडु के रामेश्वरम् और कन्याकुमारी में ही देखा जा सकेगा।

Sunday, January 10, 2010
Today's Headlines.......
#दिल्ली एक्सपो ने बनाया रिकार्ड, एक सौ नए वाहन पेश
-10वें दिल्ली आटो एक्सपो में देश विदेश की आटोमोबाइल कपंनियों ने कुल मिलाकर एक सौ नए वाहन पेश किए हैं और इस मामले में यह एक्सपो दुनिया में अव्वल बन गया है।
#भारतीय हाकी का विवाद सुलझा
-भुगतान के मसले पर हाकी इंडिया और खिलाड़ियों के बीच शनिवार को विवाद सुलक्ष गया और खिलाड़ियों ने रविवार से विश्व कप की तैयारी के लिए पुणे में चल रहे अभ्यास शिविर में लौटने की घोषणा कर दी।
#आस्ट्रेलिया में भारतीय पर फिर हमला, जिंदा जलाया
-स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार युवक पर मेलबर्न के एसेनडन इलाके में चार हमलावरों ने स्थानीय समयानुसार रात लगभग दो बजे (भारतीय समयानुसार लगभग साढ़े सात बजे) हमला किया। युवक का चेहरा, छाती और बांहें समेत शरीर का लगभग 15 फीसदी हिस्सा जल गया है। उसे द अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#शिबू कैबिनेट पूरी, नौ मंत्रियों ने शपथ ली
-दस दिन पुरानी शिबू सोरेन कैबिनेट में रिक्त नौ पद शनिवार को भर दिए गए। दिन भर चली अटकलों के बाद संध्या समय राजभवन में राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने नौ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
#संजय दत्त ने भी छोड़ा महासचिव पद
-अमर सिंह के बाद संजय दत्त ने भी शनिवार को समाजवादी पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं द्वारा उनके बड़े भाई अमर सिंह के साथ किए गए व्यवहार से वे नाराज हैं।
#विनिवेश से 30 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी
-कई सालों में सबसे बडे राजकोषीय घाटे का सामना कर रही सरकार दो महीनों में चार पीएसयू में विनिवेश कर करीब 30 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत फरवरी में होने की उम्मीद है।
#सिलिच चेन्नई ओपन के फाइनल में
-गत चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच ने शनिवार को सर्बिया के यांको टिपसरेविच को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर एटीपी चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। वहीं भारत के महेश भूपति और रोहन बोपन्ना युगल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिकस्त के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
#मतदान के अधिकार का आश्वासन
-अनिवासी भारतीयों को मतदान के अधिकार के जरिए राजनीतिक प्रक्रिया से जोड़ने का भरोसा दिलाते हुए सरकार ने उनसे देश के विकास में प्रतिभा और धन दोनों से मदद करने का आहवान किया है।

Saturday, January 09, 2010
Today's Headlines.......
#होटलों में सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा
-सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को ओबेराय ट्राइडेंट तथा होटल ताज पर हुए हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा दिशा निर्देश तय करने के मसले पर केंद्र से जवाब मांगा है।
#राठौड़ की जमानत याचिका खारिज, कभी भी गिरफ्तारी
-पंचकूला की एक अदालत ने रुचिका छेड़छाड़ और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो नई प्राथमिकी दर्ज होने पर हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ की अग्रिम जमानत खारिज कर दी।
#राज ठाकरे के मुकदमे दिल्ली आए
-सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और झारखंड में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ दर्ज सात मामलों को दिल्ली स्थित तीस हजारी अदालत में स्थानांतरित कर दिया है।
#स्वाइन फ्लू से मरने वालों की तादाद 12799 पहुंची
-विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि मार्च 2009 में मेक्सिको में सामने आई स्वाइन फ्लू की बीमारी अब तक दुनिया भर में 12 हजार 799 लोगों की जान लील चुकी है।
#वाईएसआर की मौत में हमारा हाथ नहीं-अंबानी बंधु
-आंध्र प्रदेश पुलिस ने उस तेलुगु न्यूज चैनल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसने अपनी रिपोर्ट में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की मौत के पीछे देश के प्रमुख उद्योगपति बंधुओं मुकेश व अनिल अंबानी का हाथ बताया था।
#नारायण दत्त तिवारी को हाईकोर्ट का नोटिस
-कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्ता तिवारी को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पिछले लंबे अरसे से खुद को तिवारी का पुत्र होने का दावा करने वाले रोहित शेखर की याचिका पर चीफ जस्टिस अजीत प्रकाश शाह और जस्टिस राजीव सहाय एंडलॉ ने नोटिस जारी कर नौ फरवरी तक तिवारी से इस संबंध में जवाब मांगा है।
#बाजार इस हफ्ते: सेंसेक्स में 0.43% और निफ्टी में 0.85% की बढ़त
-साल 2010 के पहले कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त का रुख रहा। इस हफ्ते के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में निफ्टी ने 44 अंक यानी 0.85% की बढ़त दर्ज की गयी और यह आज के कारोबार के अंत में 5,245 पर रहा।

Thursday, January 07, 2010
Today's Headlines.......
#30 साल में सबसे भयानक बर्फबारी
-ब्रिटेन प्रकृति के आगे बेबस हो गया है। बुधवार को 30 सालों में सबसे भारी बर्फबारी के बाद राहत कार्य के लिए सेना के प्रशिक्षित 1000 चालकों को लगाना पड़ा जो फंसे हुए लोगों को निकालने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं। हालात यह हैं सुबह सात बजे तक करीब 30 सेंटीमीटर बर्फबारी हो चुकी है।
#अमर सिंह के स्वागत को कांग्रेस उत्साहित नहीं: दिग्विजय
-कांग्रेस ने कहा कि अमर सिंह के प्रति पार्टी अति उत्साहित नहीं है, भले ही इस बात की अटकलें हों कि कांग्रेस में वापस आने के लिए उन्होंने सपा में अपने पदों से इस्तीफा दिया है।
#अप्रैल-मई में लागू होगा शिक्षा का अधिकार कानून
-बच्चों को अनिवार्य व मुफ्त शिक्षा देने का कानून अप्रैल-मई तक लागू हो जाएगा और सरकार को उम्मीद है कि कानून लागू होने के बाद कोई बच्चा मजदूरी करता नहीं नजर आएगा। ये जानकारी बुधवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीमकोर्ट को दी।
#डीबी कॉर्प की जबर्दस्त लिस्टिंग
-कंपनी का शेयर 212 रुपये के इश्यू भाव के मुकाबले एनएसई पर 42 रुपये के प्रीमियम के साथ 254 पर लिस्ट हुआ। बीएसई पर यह 250 रुपये पर लिस्ट हुआ। बीएसई पर खुलने के कुछ ही मिनटों में यह 273.90 रुपये तक चला गया।
#प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम गुरुवार से राजधानी दिल्ली में
-दुनियाभर में फैले भारतीय मूल के लोगों के साथ सार्थक सम्पर्क जोड़ने के उद्देश्य से शुरू सालाना प्रवासी भारतीय दिवस समारोह राजधानी में गुरुवार (07-01-2010) से शुरू हो रहा है।
#भारत में अमेरिका का नया ऑनलाइन वीजा आवेदन पत्र जारी
-अमेरिकी वीजा की मांग में आई वृद्धि को देखते हुए भारत स्थित अमेरिकी दूतावास और उसके वाणिज्य दूतावासों ने एक नया ऑनलाइन गैर अप्रवासी वीजा (एनआईवी) आवेदन पत्र जारी किया है।
#सानिया की चुनौती दूसरे ही दौर में खत्म
-भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सत्र की निराशाजनक शुरुआत करते हुए एएसबी क्लासिक डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में इटली की फ्रांसिस्का शियावोन के हाथों हारकर बाहर हो गई। सानिया को चौथी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी ने आसानी से 0-6, 3-6 से हराया।

Wednesday, January 06, 2010
Today's Headlines.......
#सोमदेव की शटलर पर आसान जीत
-चेन्नई. भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन ने चेन्नई ओपन में शटलर को हराकर विजयी शुरुआत की। सोमू ने 85वीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के रेनर शटलर को 7-5, 6-2 से हराकर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
#एयरहॉस्टेस से छेड़छाड़ के आरोप में तीन फुटबाल खिलाड़ी गिरफ्तार
-गोवा के प्रमुख फुटबाल क्लब चर्चिल ब्रदर्स के तीन खिलाड़ियों को मंगलवार को स्पाइस जेट की विमान परिचारिका का शील भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
#वेबसाइट दूर करेगी विकलांग लोगों की सामाजिक परेशानी
-केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक ने मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विकलांग लोगों की सामाजिक परेशानियों के समाधान में मदद के लिए एक वेबसाइट तैयार की है।
#प्रत्यक्ष कर संग्रह 8.5 फीसदी बढ़ा
-अर्थव्यवस्था के साथ कंपनियों के प्रदर्शन में भी सुधार का संकेत मिलने लगा है। अप्रैल-दिसंबर, 09 की नौ माह की अवधि के दौरान प्रत्यक्ष कर संग्रह 8.5 प्रतिशत के इजाफे के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
#कल्याण सिंह ने किया जनक्रांति नामक दल का गठन
-उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर जनक्रांति पार्टी के गठन की घोषणा की और अपने पुत्र राजवीर सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया।
#आरुषि के माता-पिता का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट की मंजूरी
-नोएडा के बहुचर्चित आरुषि तलवार हत्याकांड में मंगलवार को एक स्थानीय अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आरुषि के माता-पिता राजेश और नुपूर तलवार का नार्को परीक्षण कराने की अनुमति दे दी।
#सर्द हवाओं ने ली अब तक 157 लोगों की जान
-उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने 157 लोगों की जान ले ली है। चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के इलाकों में तापमान में बढो़त्तरी हुई और कोहरे के छंटने और धूप निकलने के बाद ठंड की तीव्रता थोड़ा कम हुई है।
#भोपाल अस्पताल परिसर में एमफिल छात्रा से सामूहिक बलात्कार
-भोपाल पुलिस ने बरकतुल्ला विश्वविद्यालय की एम फिल की एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोपी चिकित्सक सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर छात्रा को उनके कब्जे से मुक्त करा लिया है।

Tuesday, January 05, 2010
Today's Headlines.......
#तेलंगाना के अलावा किसी अन्य मांग पर विचार नहीं: कांग्रेस
-कांग्रेस ने सोमवार को स्पष्ट किया कि इस समय तेलंगाना के अलावा पृथक राज्य की किसी अन्य मांग की ओर उसका कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
#सरकार ने राठौड़ से पुलिस-पदक वापस लेने का किया फैसला
-गृह मंत्रालय ने रुचिका के साथ छेड़छाड़ के दोषी तथा पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौड़ से पुलिस पदक वापस लेने का फैसला किया है।
#फ्रांस ने भी यमन में अपना दूतावास बंद किया
-फ्रांस के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अलकायदा की स्थानीय शाखा से धमकी के बाद उसने अपने यमन स्थित दूतावास को बंद कर दिया है।
#बुर्ज दुबई' का नाम हुआ अब 'बुर्ज खलीफा'
-'विश्व की सबसे ऊंची इमारत का उद्घाटन करते हुए दुबई के शाह शेख मोहम्मद ने 'बुर्ज दुबई' का नाम बदलकर 'बुर्ज खलीफा' कर दिया और यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जईद अल नाहयान को इसे समर्पित किया।यह टावर 818 मीटर [2,684 फुट] ऊंचा है।
#भारी वाहन बनाने में भी उतरी महिंद्रा
-हल्के कामर्शियल वाहन बाजार में अपनी पहचान बना चुकी इस कंपनी ने टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड को टक्कर देते हुए 25 टन तथा 31 टन क्षमता वाले दो ट्रक माडल सोमवार को लांच किए हैं। इसके अलावा कंपनी शीघ्र ही ट्रकों के पांच नए माडल पेश करने की भी योजना बना चुकी है। ये ट्रक महिंद्रा अमेरिकी ट्रक निर्माता नेवीस्टार के साथ मिल कर बनाएगी।
#सोलोमन द्वीप में भूकंप के झटके, सूनामी लहरें उठीं
सोलोमन द्वीप में सोमवार को भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों से कई घर क्षतिग्रस्त हो गये और तट पर सूनामी की लहरें उठने से नुकसान हुआ। भूकंप का एक झटका 7.2 तीव्रता का था।
#श्रीलंका ने बंगलादेश को सात विकेट से हराया
-मीरपुर. 261 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने तीन विकेट के नुकसान पर 44.5 ओलर में आसानी से जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
#रवि किशन थे नागा साधू
-एनडीटीवी के शो राज पिछले जनम के..होस्ट रवि किशन इस बार खुद अपने पूर्व जनम में पहुंचे और उनका राज कुछ इस अंदाज में सामने आया। भोजपुरी फिल्म के स्टार, टेलिविजन एंकर और राखी सावंत के भाई के तौर पर मशहूर रवि किशन पिछले जनम में नागा साधू थे।

Monday, January 04, 2010
Today's Headlines.......
#11 साल की रियलिटी टीवी स्टॉर ने आत्महत्या की
-मुंबई के डोमबेवली इलाके में शनिवार दोपहर को साई दर्शन अपार्टमेट में रहने वाली 11 साल की नेहा सावंत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नेहा ६वी कक्षा की छात्रा थी और उसने अपने आपको कमरे में बंद कर दुप्पटे का प्रयोग कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
#भारतीय मूल के 25,००० डॉक्टर ब्रिटेन से भारत लौटने को तैयार
-अगले दो से चार वर्षो में ब्रिटेन से भारतीय मूल के करीब 25,००० चिकित्सक वापस भारत लौटने की तैयारी में हैं और इनमें से कुछ के केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे सात नए अस्पतालों में काम करने की संभावना है।
#विज्ञान नौकरशाही के चंगुल में : पीएम
-97वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नई ऊर्जा भरने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री ने लालफीताशाही और राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से विज्ञान के कुछ क्षेत्रों में देश के पिछड़ेपन को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
#परमाणु रिएक्टर बनाने भेल की वैश्विक कंपनियों से बातचीत
-परमाणु ऊर्जा के बढ़ते व्यापार को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल परमाणु रिएक्टर बनाने और ग्राहकों को इससे जुड़ी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अल्सतोम और तोशिबा समेत वैश्विक कंपनियों से बातचीत कर रही है।
#दुश्मन के उपग्रह को नाकाम करेंगे हमारे वैज्ञानिक
-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक वीके सारस्वत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में बताया कि हमारे वैज्ञानिक एक ऐसी हथियार प्रणाली विकसित करने की योजना बना रहे हैं, जो धरती की निचली कक्षा में चक्कर लगाते दुश्मन के उपग्रह को नाकाम कर देगी।
#कालिस के शतक ने द. अफ्रीका को बचाया
-जैक्स कालिस ने नाबाद शतक जमाकर दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खराब स्थिति से उबारा। शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद कालिस [नाबाद 106] ने डिविलियर्स [36] और फिर मार्क बाउचर [51] के साथ मिलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ने छह विकेट पर 279 रन बना लिए थे।

Sunday, January 03, 2010
Today's Headlines.......
#कोहरे ने थामी जनजीवन की रफ्तार, एक दिन में तीन ट्रेन हादसे, 10 की मौत
-नए साल के साथ आए कोहरे ने आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी। समूचे उत्तार भारत में शनिवार तड़के जबरदस्त कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।राजधानी भी घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। कोहरे की वजह से यहां 90 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। लंबी दूरी की दर्जनों रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंची। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण शनिवार सुबह तीन जगहों पर ट्रेनें आपस में टकरा गई। इन दर्दनाक हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 39 अन्य घायल हो गए। रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
#दिनाकरन के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू
-भ्रष्टाचार और जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोपों से घिरे कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी डी दिनाकरन के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन न्यायमूर्ति दिनाकरन के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल का अगले सप्ताह गठन कर सकते हैं। पैनल में किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और एक मशहूर कानूनविद को भी शामिल किया जाएगा।
#रिवर्ज बैंक में जमा सरकारी रकम में इजाफा
-कंपनियों की ओर से उम्मीद से अधिक अग्रिम कर भुगतान और उत्पाद शुल्क की बेहतर वसूली के मद्देनजर 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में रिजर्व बैंक में जमा सरकारी रकम में 5145 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।
#यूपीएससी इस साल 965 अफसर भर्ती करेगा
-सिविल सेवा में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए नया साल एक शुभ संदेश लेकर आया है। संघ लोक सेवा आयोग इस साल की परीक्षा से 965 अफसर भर्ती करेगा। ऐसे युवाओं के लिए दूसरी खुशी की बात यह है कि परीक्षा पैटर्न में बदलाव का कोई संकेत नहीं दिया गया है। आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2010 के लिए अधिसूचना आज जारी की। इसके जरिए उसने 965 अफसरों की भर्तियां करने की घोषणा की है। यह संख्या पिछले दस साल में सबसे अधिक बताई जा रही है।
# जयपुर-हिसार रेल बंद
-रेल सेवा को शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

Saturday, January 02, 2010
Today's Headlines.......
#यौन अपराधों की सुनवाई अब दो महीने में होगी पूरी
-रुचिका छेड़छाड़ मामला सामने आने के बाद अपराध प्रक्रिया संहिता में नए संशोधनों के तहत अब बलात्कार समेत तमाम यौन अपराधों की सुनवाई जहां तक संभव होगी, दो महीने के भीतर पूरी की जाएगी।
#निजी एफएम चैनलों को समाचार प्रसारण की अनुमति अगले माह
-निजी एफ एम रेडियो चैनलों को खेल, मौसम और यातायात के बारे में समाचार प्रसारित करने की अनुमति देने से संबंधित तृतीय चरण के लिए नई एफ एम रेडियो नीति को इस माह मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है।
#पांच देशों के लिए भारत आगमन पर पर्यटन वीजा शुरू
-भारत ने शुक्रवार को जापान और न्यूजीलैंड सहित पांच देशों के लिए आगमन पर वीजा की शुरूआत की। इससे उन वास्तविक पर्यटकों को सुविधा मिलेगी जो बहुत कम समय के लिए भारत आने की योजना बनाते हैं। विदेश मंत्रालय से शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा गया है कि यह योजना एक साल तक के लिए शुरू की गयी है जो प्रायोगिक आधार चलेगी।
#कर्मचारी का हक है ग्रेच्युट
-सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि ग्रेच्युटी किसी कर्मचारी का अधिकार है। प्रबंधन इस आधार पर इससे इन्कार नहीं कर सकता कि कर्मचारी को भविष्य निधि और पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।
#बंद होने लगीं सेज की फाइले
-विशेष आर्थिक क्षेत्र [सेज] का खुमार सरकार के सिर से भी उतरता दिख रहा है और कारपोरेट क्षेत्र के भी। केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते 11 एसईजेड परियोजनाओं को लगाने में हो रही देरी को देखते हुए इन्हें और ज्यादा समय देने से इन्कार कर दिया। वहीं राज्य सरकारों ने भी किसानों के विरोध के चलते एसईजेड प्रस्तावों को निरस्त करना शुरू कर दिया है।
#भारतीय वैज्ञानिक को सर्वोच्च सम्मान
-टोरंटो। श्रवण कुमार को कनाडा में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा किया गया है, भारतीय मूल के श्रवण तीन दशकों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए कुमार को गुरुवार को सम्मानित किया गया।
#अमेरिकी पत्रिका ने बोल्ट को चुना ‘पर्सन ऑफ द ईयर’
-अमेरिका से प्रकाशित होने वाली एक प्रतिष्ठित पत्रिका ने जमैका के एथलीट सुपर स्टार उसैन बोल्ट को उनकी वर्ष 2009 की उपलब्धियों की वजह से ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है।
Friday, January 01, 2010
Today's Headlines.......
#साल 2010 भरे आपकी जिंदगी में खुशियां !-Happy Georgia New Year To You and Your Friends, relatives and family members !!!
#84 दंगेः सज्जन कुमार पर चलेगा मुकदमा
-गृह मंत्री पी. चिदंबरम के वादे के मुताबिक दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तेजिंदर खन्ना ने सीबीआई को 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार पर चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दे दी। सज्जन कुमार के मामले में अनुमति जरूरी थी, क्योंकि उन पर आईपीसी की धारा 153-ए (दो समुदायों के बीच शत्रुता फैलाना) के तहत भी आरोप था।
#21 फीसदी घट सकती है ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की संख्या
-ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में इस साल भारतीय मूल के छात्रों पर हुए नस्ली हमलों के बाद अगले साल यहां पढ़ाई के लिए आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 21 फीसदी तक की कमी आ सकती है। यह बात टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के ताजा अनुमान में कही गई है। इसके मुताबिक, आस्ट्रेलिया आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 4000 तक घट सकती है, जबकि 2009 में इनकी संख्या में 35 फीसदी का इजाफा हुआ था।
#खाद्य वस्तुओं की महँगाई 20 फीसद के करीब
-आलू और दालों की ऊँची कीमतों के चलते 19 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 20 फीसद के करीब पहुँच गई। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में खाद्य मुद्रास्फीति 18.65 फीसद पर थी। पिछले एक साल में आलू की कीमतें दोगुना से ज्यादा हो गई हैं, वहीं दालों के भाव 41 फीसद से अधिक बढ़ चुके हैं। इस दौरान सब्जियों की कीमतों में 46.7 फीसद, जबकि फलों की कीमतों में 10. 35 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
#बेरोजगारों के लिए पहली 'युवा एक्सप्रेस' शुरू
-रेलमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन से 'युवा एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेरोजगार युवकों के लिए चलाई गई यह रेलगाड़ी 'हावड़ा-नई दिल्ली युवा एक्सप्रेस' (साप्ताहिक) के नाम से चलेगी। यह रेलगाड़ी नई दिल्ली तक के अपने सफर के दौरान आसनसोल, धनबाद, मुगलसराय और कानपुर में रुकेगी।
#2020 तक फिर निर्मल होगी गंगा
-वाराणसी ! गुरूवार को केन्द्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री जयराम रमेश ने यहां कहा कि सरकार हर कीमत पर 2020 तक गंगा की पवित्र धारा को निर्मल और अविरल बनाएगी। इसके लिए 15 हजार करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
Subscribe to:
Comments (Atom)
Sharm ka Vishaya Hai....!
Ye kab tak chalega ?
ANAND KUMAR
super 30..... renowned institute for IIT JEE in India.
आखिरकार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं बच्चे ?
- मीनाक्षी
4 जनवरी
‘‘11 साल की नेहा काफी अच्छा नाचती थी वह बूगी बूगी सहित तीन टीवी रियलिटी शो में अपनी इस कला का लोहा मनवा चुकी थी।’’नेहा डांस के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने की माता-पिता की जिद की वजह से तनाव में थी।’’
‘‘स्टैंडर्ड सात में पढ़ने वाले सुसशांत पाटिल सोमवार की सुबह सात बजे स्कूल आए, लेकिन क्लास में नहीं दिखे हाजिरी के वक्त उनकी गैरमोजूदगी देख उन्हें खोजा जाने लगा तो टॉयलेट में उनकी लाश झूलती पाई गई। बताया जाता है पढ़ाई में असफलता को लेकर दबाव में था।’’
‘‘दादर के शारदा आश्रम स्कूल के छात्र सुशांत के बारे में पुलिस का कहना है कि वह सेमेस्टर परीक्षा में चार विषयों में फेल हो गया था सी से उपजे अवसाद के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया।’’
मेडिकल की पढ़ाई करने वाली 18 साल की भजनप्रीत भुल्लर ने भी पवई स्थित अपने घर पर खुदकशी कर ली। वह सायकोथेरेपी की छात्र भजनप्रीत फेल हो चुकी थी।
नजफगढ़ के नंदा एंक्लेव में उन्नीस साल की रीना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से एक नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। वह कैर गांव स्थित भगिनी निवेदिता कालेज में पढ़ती थी। उसके पिता श्री ओम फौज से रिटायर है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में रहती थी।
दक्षिण पुरी की रहने वाली हिमांशी के प्री-बोर्ड परीक्षा में कम अंक आए थे और वह तीन विषय में फेल हो गई थी। छात्र की एक नोटबुक पुलिस को मिली है जिसमें उसने गत 25 दिसंबर को आए दिन मां द्वारा डांटने-फटकारने की बात लिखी है। उसके परिजनों का आरोप है कि कम अंक लाने पर छात्र के साथ स्कूल में गलत व्यवहार किया जाता था जिस कारण से उसने खुदकुशी कर ली।
यदि हाल में हुई इन घटनाओं की तरह नजर डालें तो ज्यादातर बच्चों ने पढ़ाई को लेकर दबाव बढ़ा, माता-पिता अनबन को लेकर आत्महत्या की है। अधिकांश बच्चों पढ़ाई के दबाव से परेशान थे। मनोचिकित्सकों के मुताबिक आइडियल चाइल्ड सिंड्रोम से ग्रस्त अभिभावक बच्चों को स्पेशल किड से स्मार्ट किड तथा स्मार्ट किड से सुपर किड बनाना चाहते हैं।
आज अभिभावक अपने बच्चों को लेकर महत्वाकांक्षी हो गए हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा रातो रात सुपर सितारा बन जाए लेकिन इस दबाव से बचपन खोता जा रहा है। दूसरे वे अपने खोए हुए सपनों को बच्चों के माध्यम से पूरा करना चाहते हैं। इसके कारण वे बच्चों को थोड़ी देर भी खेलने जाने नहीं देते। खिलापिला कर सुला देना फिर उठते ही पढ़ने के लिए कहना आदि बातें कई बार उन्हें बेहद तनाव में ले आती हैं. इससे बच्चों की रही सही परफॉरमेंस भी गड़बड़ा जाती है। कोमल सपनों पर तब नजर लग जाती है जब उसमें माता-पिता अपने सपनें जोड़ देते हैं। थोपी हुई चीज उनको पसंद नहीं आती और यहीं से पैदा होते हैं तनाव। यह तनाव पढ़ाई के प्रति अरुचि तो पैदा करते ही हैं विद्रोही भी बनाते हैं।
बच्चों में गहराती निराशा स्वपनहीनता की चरम सीमा स्थिति है आत्महत्या। बच्चों आखिरकार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं उन्हें क्यों लगता है कि इस दुनिया में अब उनकी किसी को जरूरत नहीं है या दुनिया उनके किसी काम की नहीं। इन सवालों के जवाब में डॉ. अरुण कुमार कहते हैं कि बच्चों जिन प्रकट कारणों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं गौर करने की एक महत्वपूर्ण बात यह भी है एक महीने में दिल्ली के 4 बच्चों ने आत्महत्या केवनल 5 से 18 साल की आयु समूह के थे यानी किशोर और उससे पहली की आयु के।
बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला एक और महत्वपूर्ण तथ्य है उनकी जिन्दगी में बढ़ा एकाकीपन पहले एकाकीपन सिर्फ अति संपन्न लोगों की जिंदगी का हिस्सा था पिछले कुछ सालों से शहरी जीवन जिस कदर जटिल और महंगा हुआ है उसके कारण आम मध्यम वर्गीय घरों में भी महिलाओं का नौकरी करना भी अनिवार्य हो गया है। ऐसे में उन वर्गो के बच्चों भी अब अकेलेपन की समस्या ङोल रहे हैं। जो पहले घरों के अभावों या माता-पिता के बीच की लड़ाइयों से भले परेशान रहते थे लेकिन उनकी जिंदगी में मां बाप की दूरी नहीं थी।बच्चों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार जो एक तथ्य है वह मौजूद पढ़ाई का ढ़ांचा। आज मां-बाप नहीं, बच्चों खुद अपने से इतनी ज्यादा उम्मीद करने लगे हैं कि वे बच्चों कम रोबोट में तब्दील हो गए हैं।
दूसरी तरफ पहले पाठ्यक्रम औसत बुद्धि वाले बच्चों को ध्यान में रख कर बनाया जाता था लेकिन जैसे-2 प्रतियोगिता बढ़ रही है पाठ्यक्रमों का गठन भी जीनियस के हिसाब से किया जा रहा है। नतीजतन जरूरत से ज्यादा होमवर्क, हर हफ्ते यूनिट टेस्ट और परीक्षा का जबाव हमेशा बना रहता है। इस पर भी अभिभावक बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन किए बिना उससे हमेशा अव्वल आने की उम्मीद करते हैं। यही अपेक्षा बच्चों को कुंठित बनाती है और आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करती है।