APNI DUNIYA ...... OUR WORLD


Monday, December 28, 2009

'हैप्पी न्यू इयर'..........


प्रिय बंधू,
सादर प्रणाम ! अंग्रेजी कलैंडर का नया साल शुरू होने वाला है ! मेरे पास और आपके पास भी मोबाइल पर SMS लगातार आ रहे होंगे ! आप भी अपने प्रिय जनों को नए साल की बधाइयाँ भेज रहे होगे ! हम भारतियों का स्वाभाव है कि हम  हर छोटी छोटी बात में ख़ुशी ढूंढने की कौशिश करते है ! इसी कारण अपने देश में हर बात का सम्बन्ध किसी न किसी त्योंहार से है ! अतः  आज भी हमारे देश में सामाजिक ताना बना टुटा नहीं है ! आज भी 98 % लोग त्योंहारों पर अपने बंधू बांधवों के साथ खुशियाँ बाटना पसंद करते है ! मगर आज कल एक नयी परंपरा पैर पसार रही है...... अपने आप को और लोगो से ज्यादा आधुनिक  और अलग दिखाने की मानसिकता !
परीणाम स्वरुप लोग अपने त्योंहार, रीति रिवाज और परम्पराएँ बिना किसी ठोस वजह के सिर्फ 'अपने आप को और लोगो से ज्यादा आधुनिक  और अलग दिखाने की मानसिकता' के चलते छोड़ने लगे है ! आज नव संवत को नया साल मुबारक कहने का चलन नहीं है..... जो इस देश का, यहाँ के लोगो का नया साल है ! मगर जोर्जिया के कलेंडर के नए साल को लोग 'हैप्पी न्यू इयर ' कहना जयादा मुनासिब समझते है !
मै एक बात साफ़ करना चाहता हूँ कि मै अंग्रेजी कलेंडर के नए साल पर 'हैप्पी न्यू इयर' कहने का विरोधी नहीं हूँ ! परन्तु मै चाहता हूँ कि लोग नव संवत, हिज़री संवत और नानक शाही जैसे अन्य भारतीय संवतों की भी महत्ता समझे ! उनके नए साल पर भी एक दुसरे को बधाइयाँ भेजे, SMS करें और खुशियाँ मनाये ! यदि आप और हम ऐसा करेंगे तो शायद एक बेहतर समाज का निर्माण हम कर सकें ! आप यदि मेरे विचारों से सहमत नहीं है और  उन्हें  दुरुस्त करना चाहें तो आपका स्वागत है ! क्योंकि    "PERFECTION    IS    THE     NAME     OF     GOD  !"
धन्यवाद !
आपका मित्र ......विकास जयदीप !

Today's Headlines.......


#उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने ठिठुराया
-पंजाब और हरियाणा के न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक गिरने के साथ उत्तर भारत में सर्द हवाओं का कहर बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में अमृतसर न्यूनतम 0.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
#शिबू 30 को संभालेंगे झारखंड की कमान
-'गुरुजी' के नाम से मशहूर शिबू सोरेन 30 दिसंबर यानी बुधवार को झारखंड की बागडोर तीसरी बार संभालने जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा [झामुमो] सुप्रीमो रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह झारखंड के सातवें मुख्यमंत्री होंगे। शिबू सोरेन के साथ ही सभी 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाया जाएगा।
#हेडली के प्रत्यर्पण से एफबीआई का इनकार
-अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड हेडली उर्फ दाऊद गिलानी को भारत को सौंपने से इनकार कर दिया है। एफबीआई का कहना है कि दोषी पाए जाने पर हेडली को पहले सजा सुनाई जाएगी और अमेरिका में सजा पूरी होने के बाद ही उसका प्रत्यर्पण संभव हो सकेगा।
#भारतीय कामगारों को नए साल का तोहफा
-सऊदी अरब सरकार ने भारतीयों सहित लाखों प्रवासी कामगारों को नए साल के तोहफे के रूप में उनके परिवार को स्थायी निवास वीजा देने का फैसला किया है।
#सीबीएसई ने किया ऐलान परीक्षा आगामी 3 मार्च से
-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को सत्र 2009-10 की दसवीं और बारहवीं की होने वाली परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा आगामी 3 मार्च से शुरू होंगी।
#भारत-श्रीलंका मैच रद्द होने के लिए कोटला पर प्रतिबंध संभव
-भारत और श्रीलंका के बीच पांचवां और अंतिम वनडे मैच खतरनाक पिच के कारण बीच में ही रद्द किए जाने की वजह से फिरोजशाह कोटला मैदान पर कम से कम एक साल का प्रतिबंध लग सकता है।
#उम्र 65, 22 एमए व पांच पीएचडी डिग्रियां
-लखनऊ। उम्र के 65वें पड़ाव पर भी उत्तर प्रदेश निवासी आर के राय छात्र है, जिनके पास अभी 22 विषयों में स्नातकोत्तर [एमए], 5 विषयों में पीएचडी और 3 विषयों में डी-लिट की डिग्रियां है। प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद निवासी राय अपनी समृद्ध शैक्षणिक पृष्ठभूमि और पढ़ाई के प्रति अपने रुझान से सबको आश्चर्यचकित करते है।

Sunday, December 27, 2009

Today's Headlines.......


#विंदू बने बिग बास-3 के विजेता
-मुंबई ! लोनावाला में शनिवार शाम महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें विजेता घोषित किया। 84 दिन तक चले इस शो में पूर्व मिस्टर इंडिया प्रवेश राणा दूसरे और पूर्व अभिनेत्री पूनम ढिल्लन तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता घोषित होने के बाद विंदू ने कहा, 'मुझे विश्वास था कि मैं ही जीतूंगा। मैं सच्चा इंसान हूं, इसलिए देश की जनता ने मुझे अपना कीमती वोट देकर विजेता चुना।'
#नारायण दत्त तिवारी ने इस्तीफा दिया
-हैदराबाद ! आंध्र प्रदेश के राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भेज दिया है। एक स्थानीय तेलुगू चैनल एबीएन आंध्र ज्योति में एक विडियो क्लिप दिखाई गई थी, जिसमें कथित रूप से नारायण दत्त तिवारी को तीन नग्न महिलाओं के साथ दिखाया गया था।
#झारखंडः झामुमो-भाजपा ने किया सरकार बनाने का दावा पेश
-झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन का राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। सोरेन ने राज्यपाल क़े शंकरनारायणन से मुलाकात कर उन्हें अपने 42 समर्थक विधायकों की सूची सौंपी और सरकार बनाने का दावा पेश किया। सोरेन को समर्थन देने वाले विधायकों में झामुमो और भाजपा के 18-18, आल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन के पांच और बंदू टिर्की की अगुवाई वाले झारखंड जनाधिकार मंच का एक सदस्य शामिल है।
#मोदी ने नकारात्मक मतदान की वकालत की
-मुंबई। सरकार के स्थानीय निकायों में मतदान को अनिवार्य बनाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब मतदाताओं के लिए नकारात्मक मतदान की वकालत की है। मोदी ने एक समारोह में कहा 'नकारात्मक मतदान राजनीतिक दलों को च्च्छे प्रत्याशी खड़े करने और स्च्च्छ राजनीति करने के लिए बाध्य कर देगा।' बड़ी संख्या में लोगों के राजनीति में रुचि न लेने पर चिंता जताते हुए मोदी ने कहा 'यह ठहराव की ओर ले जा रहा है। देश न तो आगे जा रहा है और न ही पीछे। मैं राजनीतिक तौर पर उदासीन समाज को सक्रिय बनाना चाहता हूं।' मोदी ने कहा 'जब हम मतदान को अनिवार्य बना देंगे, मतदाता अहम हो जाएंगे और राजनीतिक दलों को उनकी चिंताओं की ओर ध्यान देना ही होगा।'
#जापान के साथ नया डिफेंस ऐक्शन प्लान जल्द
-जापान के प्रधानमंत्री  यूकियो हातोयामा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच 29 दिसंबर को द्विपक्ष
ीय बातचीत में रक्षा सहयोग को नया आयाम देने पर विशेष चर्चा होगी।

Saturday, December 26, 2009

Today's Headlines.......26-12-2009 (Saturday)


#शिबू सोरेन होंगे झारखंड के नये किंग, भाजपा देगी समर्थन
-झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन के नेतृत्व में राज्य में सरकार के गठन के लिए भाजपा और एजेएसयू के समर्थन का दावा किया है। झामुमो के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक के बाद पार्टी उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और एजेएसयू गुरूजी (सोरेन) के नेतृत्व में झामुमो को समर्थन देने पर सहमत हो गए हैं।
#अमेरिका में प्लेन को उड़ाने की कोशिश नाकाम
-वॉशिंगटन।। अमेरिका एक बार फिर 9/11 जैसे हमले से बाल-बाल बच गया! अमेरिका में 278 यात्रियों को लेकर जा रहे एक प्लेन को उड़ाने की साजिश नाकाम कर दी गई। प्लेन में विस्फोटक लेकर चढ़े अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकी को अरेस्ट किया गया है। उसे नाईजीरिया का नागरिक बताया जा रहा है।
#राठौर की पेंशन कटेगी, पुलिस मेडल भी छीन सकता है
-रुचिका यौन शोषण कांड मे बढ़ते दबाव के बाद अब केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। केंद्र सरकार पूर्व डीजीपी एस.पी.एस.राठौर को दिए मेडल को वापस लेगी। इसके साथ ही उनकी पेंशन भी बंद की जा सकती है। इतना ही नहीं सीबीआई ने भी राठौर के खिलाफ हाईकोर्ट में नई चार्जशीट दाखिल करेगी।
#बाहरी लोगों पर फिर बरसी शीला
-दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की नजर में राष्ट्रीय राजधानी में बुनियादी सुविधाओं की किल्लत के लिए बाहर से आने वाले लोग जिम्मेदार हैं। शीला के अनुसार, 'आजादी के समय दिल्ली की जनसंख्या 14 लाख थी। आज वह 1.6 करोड़ से ऊपर हो गई है। क्षेत्रफल उतना ही है।'
#सुरक्षा घेरा तोड़ पोप पर कूदी महिला
-सेंट पीटर्स बासिल्का में क्रिसमस के पारंपरिक समारोह में एक महिला ने सुरक्षा घेरा तोड़कर 16वें पोप बेनेडिक्ट को टक्कर मार दी। महिला की टक्कर से पोप जमीन पर गिर पड़े। उन्हीं कोई चोट नहीं आई है। महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।
#अनुशासनात्मक कार्रवाई आरटीआई के दायरे में
-नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग [सीआईसी] ने अपने एक फैसले में कहा कि किसी कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानकारी सूचना अधिकार कानून [आरटीआई] के दायरे में आती है। आयोग ने कहा कि संबंधित कर्मचारी की व्यक्तिगत सूचना का हवाला देकर आरटीआई के तहत इसका खुलासा करने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

Friday, December 25, 2009

today's headlines.....25-12-2009 (Friday)


#चंबल नदी पर बन रहा पुल ढहा, 100 मजदूर दबे!
-राजस्थान के कोटा शहर में बाइपास के पास चंबल नदी पर निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त हो जाने से करीब 100 मजदूरों के मलबे में फंसने की आशंका है।
#सरकार ने ओएनजीसी, सेल, एनटीपीसी को दिया महारत्न का दर्जा
-सरकार द्वारा गुरुवार को ओएनजीसी, सेल और एनटीपीसी जैसे बड़े सरकारी उपक्रमों को महारत्न का दर्जा दिए जाने के बाद अब इनके पास ज्यादा वित्तीय और परिचालन संबंधी स्वायत्ता होगी जिससे इन्हें वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनी बनने में मदद मिलेगी।
#गंभीर और कोहली के करिश्मे से जीता भारत
-दिल्ली के दो बल्लेबाजों, गौतम गंभीर (नॉट आउट 150) और विराट कोहली ( 107)ने ईडन गार्डन्स पर अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को चौथे वनडे मैच में श्रीलंका पर 7 विकेट की जोरदार जीत के साथ 5 मैच की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त दिला दी।
#एंटनी ने जमीन घोटाले में सेना प्रमुख को किया तलब
-सेना की 33 कोर के सुकना मुख्यालय से जुडे़ जमीन घोटाले के मामले में गुरुवार को रक्षामंत्री ए के एंटनी ने सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर को तलब किया।
#मोबाइल से अब रोजाना 50,000 रुपये तक का लेनदेन
-भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मोबाइल फोन
से बैंकिंग ट्रांजैक्शन की 15,000 रुपये प्रतिदिन की सीमा को तीन गुना से भी अधिक बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है। आरबीआई के अनुसार मोबाइल बैंकिंग वह सुविधा है जिससे बैंक ग्राहक मोबाइल फोन में मौजूद एप्लीकेशन के जरिए अपने खातों में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
#कॉपीराइट एक्ट में संशोधन करने का फैसला
-म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में रचनाकारों के हितों की रक्षा हो, इसके लिए कॉपीराइट एक्ट 1957 में संशोधन किया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट में यह संशोधन संसद में पेश किए जाने को मंजूरी दे दी है।
#राष्ट्रमंडल में नहीं आएंगे इंग्लैंड के एथलीट
-दिल्ली में अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स और जिमनास्टिक स्पर्धाओं में इंग्लैंड के चोटी के खिलाड़ी भाग नहीं ले पाएंगे। इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों को 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों के लिए अपनी तैयारी के कारण यह फैसला लिया है।

Thursday, December 24, 2009

today's headlines.....24-12-2009 (Thursday)


Headlines are.......

#तेलंगाना मामले पर पीछे हटी सरकार

-गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा, ‘केंद्र सभी संबंधित पक्षों को इस मामले में शामिल करने के लिए कदम उठाएगा।’ गृहमंत्री ने 9 तारीख को बयान दिया था कि तेलंगाना की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब यह बयान दिया गया था तब और आज के माहौल में बदलाव आया है।
#आतंकवादी गतिविधि से निपटने के लिए नैशनल काउंटर टेररिज़म सेंटर (एनसीटीसी) की स्थापना होगी
-गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने ऐलान किया है कि देश में किसी भी आतंकवादी गतिविधि से निपटने के लिए अगले साल नैशनल काउंटर टेररिज़म सेंटर (एनसीटीसी) की स्थापना कर दी जाएगी। यह सेंटर गृह मंत्रालय के अधीन ही रहेगा।
#8 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि दर
-वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 7.5 से 8.0 फीसदी रह सकती है। हालांकि कीमत में तेजी और राजकोषीय घाटा चिंता का विषय बना हुआ है।
#पहाड़ों में माइनस पर पहुंचा पारा
-कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री कम दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम था। लद्दाख में यह शून्य से 25 और पर्यटन क्षेत्र पहलगाम में जमाव बिंदु से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दिल्ली में बुधवार को पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार के तापमान से एक डिग्री कम था।
#कोलकाता में ही सीरीज कब्जाने की होगी कोशिश
-माही और युवी की गैरमौजूदगी में भले ही टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप बेरौनक हो गई हो लेकिन श्रीलंका को चौथे वन डे में हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त लेने का दम उसमें मौजूद है।
#सीएम पद के लिए अड़े सोरेन
-झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा कि जिस किसी गठबंधन को पार्टी का समर्थन चाहिए उसे शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करना होगा।
#महंगी पड़ी प्लेन हाइजैक की धमकी
-हरियाणा के छह युवकों को शराब पीकर दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उत्पात मचाना और बम की अफवाह फैलाना महंगा पड़ा। जेट एयरवेज की फ्लाइट से इन्हें मुंबई रवाना होना था। उसमें तकनीकी खराबी आ गई और कुछ समय के लिए उड़ान प्रभावित रही इस पर उन्होंने एयरपोर्ट पर ही शराब पी ली। ये शिरड़ी जा रहे है थे, लेकिन करतूतों के कारण हवालात पहुंच गए।

Wednesday, December 23, 2009

चुटकले ....... यानि हंसी के फव्वारे ....


1. लड़का : सूट अच्छा पहना है।
लड़की : थैंक्स।
लड़का : लिपस्टिक भी अच्छी लगाई है।
लड़का : मेकअप भी अच्छा किया है।
लड़की : थैंक यू भैया।
लड़का : सुंदर फिर भी नहीं लग रही हो। 
2. पति : फोन मेरे लिए हो तो कहना मैं घर पर नहीं हूं।
लेकिन पत्नी ने जवाब दिया कि वो घर पर हैं।
पति : मैंने मना किया था।
पत्नी : फोन आप का नहीं , मेरा था। 
3.  देर से घर आए पति से उसने पूछा : ' तुम इतनी देर कहां रहे ?'
' फिर वही बात। अक्लमंद औरतें अपने पतियों से ऐसी बातें नहीं पूछा करतीं। '
' अक्लमंद मर्द ही कब पत्नियों से ऐसी बातें छिपाया करते हैं ?'
' बस , अब रहने भी दो। अक्लमंद मर्द की पत्नी होती ही नहीं।

today's headlines.....23-12-2009 (Wednesday)


#क्लाइमेट चेंज पर सरकार ने रुख बदलने की बात मानी
- पर्यावरण राज्यमंत्री जयराम रमेश ने यह माना है कि सम्मेलन से पहले सरकार ने जो आश्वासन दिए थे, उनसे वह एक मुद्दे पर पीछे हटी है। यह मुद्दा है 'अंतरराष्ट्रीय सलाह-मशविरे और विश्लेषण' के प्रावधान की इजाजत देना। सरकार ने पहले कहा था कि क्लाइमेट चेंज पर देश के कार्यक्रमों के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सिर्फ सूचित किया जाएगा। रमेश मंगलवार को राज्यसभा में कोपनहेगन सम्मेलन पर बयान दे रहे थे।
#अल्पसंख्यक छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की शुरुआत
- नई दिल्ली । अल्पसंख्यक और कंपनी मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को अल्पसंख्यक छात्रों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना (नैशनल स्कॉलरशिप स्कीम) की शुरूआत की।
खुशीद ने इस अवसर पर कहा कि, अभी तक उच्च शिक्षा में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की संख्या कम है इस बात को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की गई है। इसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को एम फिल और पीएचडी की शिक्षा के लिए पांच वर्ष तक स्कॉलरशिप प्रदान करना है।
इस योजना को अमली जामा यूजीसी द्वारा पहनाया जाएगा और हर साल 756 छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी। नैशनल स्कॉलरशिप स्कीम में से 30 फीसदी छात्रवृत्तियां महिलाओं के लिए होंगी। अन्य छात्रों के लिए आरक्षण यूजीसी के मानकों के अनुसार होगा।
#ड्राइवर ने की थी आईआईएम प्रोफेसर की हत्या
- इंदौर ।  आईआईएम, इंदौर कैंपस में पिछले दिनों हुई प्रोफेसर अमृता पंचोली की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इंदौर पुलिस ने मंगलवार को यह दावा क
रते हुए कहा कि प्रोफेसर की हत्या के लिए दोषी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनिल की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रोफेसर के ड्राइवर अनिल पटेल को बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एटीम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।
#गेहूं के मूल्य में 200 रुपये की कटौती का ऐलान
- नई दिल्ली । महंगाई से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने खुले बाजार में जारी होने वाले गेहूं के मूल्य में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। मूल्य घटाने के मसौदे पर मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह [ईजीओएम] ने पहले ही मुहर लगा दी थी।

Tuesday, December 22, 2009

आज के शीर्ष समाचार:-


आज 22 दिसम्बर, 2009 : अन्नरूपाषष्ठी (बंगाल)

#राहुल कैबिनेट में शामिल होते तो बेहद खुशी होगी: मनमोहन
#भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की
#क्रांतिकारी है अनिवार्य और नकारात्मक वोटिंग का प्रावधानः मोदी
#असम में 96 घंटों की 'तेल नाकेबंदी', चौकसी बढ़ी
#दस लाख लेकर बख्तियार ने छोड़ा बिग बॉस 3
#सोमदेव, बोपन्ना व युकी को चेन्नई ओपन में वाइल्ड कार्ड
#हाकी विश्व कप 2010 में भारत व पाक एक ग्रुप में

Sharm ka Vishaya Hai....!

Sharm ka Vishaya Hai....!
Ye kab tak chalega ?

ANAND KUMAR

ANAND KUMAR
super 30..... renowned institute for IIT JEE in India.

आखिरकार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं बच्चे ?

- मीनाक्षी

4 जनवरी

‘‘11 साल की नेहा काफी अच्छा नाचती थी वह बूगी बूगी सहित तीन टीवी रियलिटी शो में अपनी इस कला का लोहा मनवा चुकी थी।’’नेहा डांस के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने की माता-पिता की जिद की वजह से तनाव में थी।’’
‘‘स्टैंडर्ड सात में पढ़ने वाले सुसशांत पाटिल सोमवार की सुबह सात बजे स्कूल आए, लेकिन क्लास में नहीं दिखे हाजिरी के वक्त उनकी गैरमोजूदगी देख उन्हें खोजा जाने लगा तो टॉयलेट में उनकी लाश झूलती पाई गई। बताया जाता है पढ़ाई में असफलता को लेकर दबाव में था।’’
‘‘दादर के शारदा आश्रम स्कूल के छात्र सुशांत के बारे में पुलिस का कहना है कि वह सेमेस्टर परीक्षा में चार विषयों में फेल हो गया था सी से उपजे अवसाद के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया।’’
मेडिकल की पढ़ाई करने वाली 18 साल की भजनप्रीत भुल्लर ने भी पवई स्थित अपने घर पर खुदकशी कर ली। वह सायकोथेरेपी की छात्र भजनप्रीत फेल हो चुकी थी।
नजफगढ़ के नंदा एंक्लेव में उन्नीस साल की रीना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से एक नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। वह कैर गांव स्थित भगिनी निवेदिता कालेज में पढ़ती थी। उसके पिता श्री ओम फौज से रिटायर है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में रहती थी।
दक्षिण पुरी की रहने वाली हिमांशी के प्री-बोर्ड परीक्षा में कम अंक आए थे और वह तीन विषय में फेल हो गई थी। छात्र की एक नोटबुक पुलिस को मिली है जिसमें उसने गत 25 दिसंबर को आए दिन मां द्वारा डांटने-फटकारने की बात लिखी है। उसके परिजनों का आरोप है कि कम अंक लाने पर छात्र के साथ स्कूल में गलत व्यवहार किया जाता था जिस कारण से उसने खुदकुशी कर ली।
यदि हाल में हुई इन घटनाओं की तरह नजर डालें तो ज्यादातर बच्चों ने पढ़ाई को लेकर दबाव बढ़ा, माता-पिता अनबन को लेकर आत्महत्या की है। अधिकांश बच्चों पढ़ाई के दबाव से परेशान थे। मनोचिकित्सकों के मुताबिक आइडियल चाइल्ड सिंड्रोम से ग्रस्त अभिभावक बच्चों को स्पेशल किड से स्मार्ट किड तथा स्मार्ट किड से सुपर किड बनाना चाहते हैं।
आज अभिभावक अपने बच्चों को लेकर महत्वाकांक्षी हो गए हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा रातो रात सुपर सितारा बन जाए लेकिन इस दबाव से बचपन खोता जा रहा है। दूसरे वे अपने खोए हुए सपनों को बच्चों के माध्यम से पूरा करना चाहते हैं। इसके कारण वे बच्चों को थोड़ी देर भी खेलने जाने नहीं देते। खिलापिला कर सुला देना फिर उठते ही पढ़ने के लिए कहना आदि बातें कई बार उन्हें बेहद तनाव में ले आती हैं. इससे बच्चों की रही सही परफॉरमेंस भी गड़बड़ा जाती है। कोमल सपनों पर तब नजर लग जाती है जब उसमें माता-पिता अपने सपनें जोड़ देते हैं। थोपी हुई चीज उनको पसंद नहीं आती और यहीं से पैदा होते हैं तनाव। यह तनाव पढ़ाई के प्रति अरुचि तो पैदा करते ही हैं विद्रोही भी बनाते हैं।
बच्चों में गहराती निराशा स्वपनहीनता की चरम सीमा स्थिति है आत्महत्या। बच्चों आखिरकार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं उन्हें क्यों लगता है कि इस दुनिया में अब उनकी किसी को जरूरत नहीं है या दुनिया उनके किसी काम की नहीं। इन सवालों के जवाब में डॉ. अरुण कुमार कहते हैं कि बच्चों जिन प्रकट कारणों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं उनमें तीन कारण सबसे प्रमुख हैं जीवन की जटिलता के दबाव, बढ़ता एकाकीपन और प्रतियोगिता में पिछड़ने की आशंका। गौर करने की एक महत्वपूर्ण बात यह भी है एक महीने में दिल्ली के 4 बच्चों ने आत्महत्या केवनल 5 से 18 साल की आयु समूह के थे यानी किशोर और उससे पहली की आयु के।
बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला एक और महत्वपूर्ण तथ्य है उनकी जिन्दगी में बढ़ा एकाकीपन पहले एकाकीपन सिर्फ अति संपन्न लोगों की जिंदगी का हिस्सा था पिछले कुछ सालों से शहरी जीवन जिस कदर जटिल और महंगा हुआ है उसके कारण आम मध्यम वर्गीय घरों में भी महिलाओं का नौकरी करना भी अनिवार्य हो गया है। ऐसे में उन वर्गो के बच्चों भी अब अकेलेपन की समस्या ङोल रहे हैं। जो पहले घरों के अभावों या माता-पिता के बीच की लड़ाइयों से भले परेशान रहते थे लेकिन उनकी जिंदगी में मां बाप की दूरी नहीं थी।बच्चों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार जो एक तथ्य है वह मौजूद पढ़ाई का ढ़ांचा। आज मां-बाप नहीं, बच्चों खुद अपने से इतनी ज्यादा उम्मीद करने लगे हैं कि वे बच्चों कम रोबोट में तब्दील हो गए हैं।
दूसरी तरफ पहले पाठ्यक्रम औसत बुद्धि वाले बच्चों को ध्यान में रख कर बनाया जाता था लेकिन जैसे-2 प्रतियोगिता बढ़ रही है पाठ्यक्रमों का गठन भी जीनियस के हिसाब से किया जा रहा है। नतीजतन जरूरत से ज्यादा होमवर्क, हर हफ्ते यूनिट टेस्ट और परीक्षा का जबाव हमेशा बना रहता है। इस पर भी अभिभावक बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन किए बिना उससे हमेशा अव्वल आने की उम्मीद करते हैं। यही अपेक्षा बच्चों को कुंठित बनाती है और आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करती है।

Followers